फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
93/1 (5.5 ov)
Target: 226
Abhishek Sharma 29(12)*
Sanju Samson 50 (23)
IND need 133 runs in 14.1 remaining overs

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा झटका

Thu, 01 Jun 2017 12:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 01 Jun 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
Why Pakistan have received a setback before India clash in ICC Champions Trophy
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 के आगाज के बाद पूरी दुनिया को 4 जून का बेसब्री से इंतजार रहेगा। इस दिन टूर्नामेंट में भारत का मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। दोनों ही टीमों ने इस मैच से पहले कमर कस ली है, मगर मैच शुरू होने से पहले ही पाकिस्तान टीम को ऐसा झटका लगा है कि टीम बैकफुट पर पहुंच गई है।
Trending Videos

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा झटका

Why Pakistan have received a setback before India clash in ICC Champions Trophy
वहाब रियाज - फोटो : getty
खबर है कि पाकिस्तान पेस तिकड़ी के गेंदबाज वहाब रियाज भारत के खिलाफ मैच से पहले मैदान पर नहीं उतरेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में वहाब यदि नहीं खेल पाते हैं तो यह पाकिस्तान के लिए किसी झटके से कम नहीं है। दोनों टीमों के बीच यह मैच बर्मिंघन के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा झटका

Why Pakistan have received a setback before India clash in ICC Champions Trophy
वहाब रियाज - फोटो : Getty
बताया जा रहा है कि वहाब घुटने की चोट की वजह से यह मैच मिस कर सकते हैं। इसी संशय के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा है कि रियाज के बाएं घुटने के ऊपरी हिस्से में अब भी चोट लगी हुई है। इसी वजह से बचाव के लिए उस पर पट्टी बांधी गई है। 31 वर्षीय वहाब, पाकिस्तान के प्रमुख गेंदबाजों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा झटका

Why Pakistan have received a setback before India clash in ICC Champions Trophy
वहाब रियाज
हालांकि, पीसीबी के प्रवक्ता ने इस चोट के गंभीर होने से इंकार करते हुए कहा कि पेसर वहाब रियाज को अपने घुटने के लिए मेडिकल टेस्ट की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि वहाब को मेडिकल जांच या एमआरआई की जरूरत नहीं पड़ी। यदि किसी भी प्रकार की कोई दिक्क्त पेश आती है, तो फैसला उसी हिसाब से लिया जाएगा।
विज्ञापन

चैंपियंस ट्रॉफी 2017: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को लगा झटका

Why Pakistan have received a setback before India clash in ICC Champions Trophy
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : twitter
इस मैच के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पाकिस्तान के लिए यह टूर्नामेंट काफी अहम होने वाला है। यदि वो इस प्रतियोगिता में बुरी तरह फेल रहता है तो 2019 के विश्व कप के लिए उसका सीधा क्वालिफाई करना मुश्किल हो जाएगा। मेजबान इंग्लैंड के अलावा आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉप 7 अन्य टीमें इस विश्व कप के लिए सीधा क्वालिफाई करेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed