इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान एलेस्टर कुक ने हाल ही में अपना बयान दिया कि जो रूट इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। इंग्लिश मीडिया में भी इस बात की मांग उठाई। माइकल वॉन, नासिर हुसैन जैसे कई पूर्व खिलाड़ियों ने भी इस बात की समर्थन किया।
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
कुक का मानना है टेस्ट टीम की उपकप्तानी कर रहे जो रूट के लिए नए साल में टीम की कमान संभालना उपयुक्त समय है। भारत के खिलाफ मुंबई टेस्ट पारी और 36 रन से हारने के बाद कुक के बयान से काफी कुछ साफ हो गया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड सीरीज में 3-0 से पीछे हो गया और संभव है कि बतौर कप्तान कुक चैन्नई में आखिरी बार नजर आएं। जानिए किन वजहों से रूट हैं कप्तानी संभालने को तैयार:
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
टीम हालिया प्रदर्शन
साल 2016 में इंग्लैंड ने अभी तक 16 टेस्ट मैच खेले हैं। इन मैचों में इंग्लैंड को 6 में जीत मिली है औऱ 3 मैच उसने ड्रॉ कराए हैं। 7 मैचों में उसे हार का सामना करन पड़ा है, जिसमें 2 बार उसे पारी से मात खानी पड़ी है। 5 देशों की खिलाफ सीरीज में इंग्लैंड को सिर्फ 1 ही सीरीज में जीत मिली, जबकि 3 सीरीज उसने ड्रॉ खेली और हाल ही में भारत ने उसे हरा कर अपना पुराना हिसाब चुकता किया।
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
दोनों का प्रदर्शन
कुक और रूट दोनों ही इंग्लैंड के 16 टेस्ट मैचों का हिस्सा रहे हैं। कुक ने इस साल 31 पारियों में 43.25 की औसत से 1211 रन बनाए। इसमें 2 शतक और 7 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं जो रूट ने 2016 की 30 पारियों में करीब 50 की औसत से 1383 रन बनाए हैं। इसमें 3 शतक और 9 अर्धशतक शामिल हैं।
इस वजह से कुक की जगह जो रूट हैं इंग्लैंड की कप्तानी के लिए बेस्ट
उम्र का दबाव
जो रूट एक युवा बल्लेबाज हैं। रुट मात्र 25 वर्ष के हैं, मगर उनकी बैटिंग का लोहा दुनिया भर में माना जाता है। वहीं कुक 31 की उम्र पार कर चुके हैं। इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी 35-36 की उम्र तक संन्यास ले लेते हैं। इस लिहाज से भी रूट को कप्तानी दी जा सकती है ताकि वो कुक के रहते बतौर कप्तान परिपक्व हो जाएं। कुक के अनुभव से उन्हें काफी कुछ सीखने के मिलेगा। रूट के लिए यह बतौर कप्तान सीखने का सही समय है।