फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शास्त्री बोले- इस वजह से धोनी के बगैर नहीं हो सकती 2019 विश्वकप की टीम इंडिया की कल्पना

Thu, 14 Sep 2017 02:55 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Thu, 14 Sep 2017 02:55 AM IST
विज्ञापन
We Cannot imagine 2019 World Cup team without MS Dhoni says Ravi Shastri
एम एस धोनी और विराट कोहली - फोटो : PTI
टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री को उनके खुले विचारों के लिए जाना जाता है। हाल ही में श्रीलंका दौरे में वनडे सीरीज में जीत के बाद दिए एक बयान में उन्होंने ये बात दोहराई थी। इसी अंदाज में उन्होंने एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की फिटनेस और 2019 विश्वकप में उनकी भूमिका को लेकर बयान दिया है। 

शास्त्री बोले- इस वजह से धोनी के बगैर नहीं हो सकती 2019 विश्वकप की टीम इंडिया की कल्पना

We Cannot imagine 2019 World Cup team without MS Dhoni says Ravi Shastri
धोनी और मनीष पांडे
शास्त्री को धोनी के अंतरराष्ट्रीय करियर के बारे में किसी तरह की गलतफहमी नहीं है। शास्त्री ने कहा कि उनके वर्तमान फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए उन्हें टीम से बाहर करने के बारे में सोच भी नहीं सकता। धोनी श्रीलंका दौरे में शानदार फॉर्म में थे। सीरीज में पांच वनडे और 1 टी-20 मैच खेलने वाले धोनी एक बार भी आउट नहीं हुए। दूसरे और तीसरे वनडे में जीत दिलाने वाले धोनी ने सीरीज में 82.23 की औसत से 162 रन बनाए। दौरे में उन्होंने करियर का 300वां वनडे खेलते हुए स्टंपिंग का शतक पूरा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी भी बने। 

धोनी का वर्तमान फॉर्म और फिटनेस उनके पक्ष में जाती है।उन्होंने कहा 2019 विश्वकप में टीम को उनकी जरूरत होगी। शास्त्री ने धोनी की तुलना सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और कपिल देव जैसे दिग्गज खिलाड़ियों से करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया जाना चाहिए। 

शास्त्री बोले- इस वजह से धोनी के बगैर नहीं हो सकती 2019 विश्वकप की टीम इंडिया की कल्पना

We Cannot imagine 2019 World Cup team without MS Dhoni says Ravi Shastri
धोनी
धोनी की विकेट कीपिंग के बारे में उन्होंने कहा कि वह वनडे में  फिलहाल भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। उन्होंने कहा, किसी भी खिलाड़ी का आकलन उसके वर्तमान फॉर्म और फिटनेस  के आधार पर  करना चाहिए। यदि आप उनकी विकेट कीपिंग पर नजर डालें तो वो वनडे के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं। उनकी फिटनेश शानदार है और उन्होंने श्रीलंका में बेहतरीन बल्लेबाजी की। धोनी की तारीफ करते हुए शास्त्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, आपने श्रीलंका में धोनी का जो रूप देखा वो तो ट्रेलर था पूरी  फिल्म तो अभी बाकी है। यदि वो इसी अंदाज में आगे खेलते रहे तो तो 2019 की टीम में रखने में किसी को कोई ऐतराज नहीं होगा। आप धोनी के बिना टीम की कल्पना भी नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शास्त्री बोले- इस वजह से धोनी के बगैर नहीं हो सकती 2019 विश्वकप की टीम इंडिया की कल्पना

We Cannot imagine 2019 World Cup team without MS Dhoni says Ravi Shastri
सुरेश रैना
सुरेश रैना और युवराज सिंह की टीम में वापसी को लेकर शास्त्री ने कहा, दोनों में से किसी के लिए भी टीम के दरवाजे बंद नहीं हैं। लेकिन उन्हें पूरी तरह फिट होने के बाद ही टीम में शामिल किया जाएगा। इसके बाद टीम के हेड कोच ने कहा, मुझे एक परेशानी है आजकल हम जितनी क्रिकेट खेल रहे हैं उस लिहाज से हमारे पास 20 से 25 खिलाड़ी होने चाहिए। एक खिलाड़ी के लिए तीनों फॉर्मेट में साल भर खेल पाना बेहद कठिन है। खिलाड़ियों को आराम भी मिलना चाहिए। शास्त्री ने आगे बताया कि उन्होंने बीसीसीआई के अधिकारियों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद खिलाड़ियों को आराम देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि यदि टी-20 सीरीज को बाद में आयोजित किया जाता तो बेहतर होता। उन्होंने आगे बताया कि कार्यक्रम इतना अधिक व्यस्त है कि श्रीलंका के भारत दौरे और टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे के बीच बिलकुल भी वक्त नहीं है। 
विज्ञापन

शास्त्री बोले- इस वजह से धोनी के बगैर नहीं हो सकती 2019 विश्वकप की टीम इंडिया की कल्पना

We Cannot imagine 2019 World Cup team without MS Dhoni says Ravi Shastri
विराट कोहली और रवि शास्त्री
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर शास्त्री ने कहा, उनके खिलाफ शुरुआती दो मैच काफी महत्वपूर्ण हैं। हमें पहले दो मैच जीतने होंगे इसी से सीरीज का परिणाम निर्धारित होगा। उन्होंने टीम इंडिया की गेंदबाजी की तारीफ करते हुए कहा, हमारी गेंदबाजी काफी मजबूत है इसलिए ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती मिलेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed