फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीरेंद्र सहवाग आखिरकार बन गए भगवान, नागपुर के दर्शकों ने दिया यह नाम

Mon, 27 Nov 2017 11:13 AM IST
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट कॉम Updated Mon, 27 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag gets new name as twittereshwar in nagpur test
वीरेन्द्र सहवाग

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने हाल ही में एक मंशा जाहिर की थी कि वो भी चाहते हैं कि उन्हें 'क्रिकेट के भगवान' का नाम दिया जाए। सहवाग ने यह बयान देकर सभी को चौंका दिया था क्योंकि क्रिकेट के भगवान का दर्जा पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को हासिल है।

virender sehwag gets new name as twittereshwar in nagpur test
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Dawn

हालांकि, नागपुर के दर्शकों ने आखिरकार सहवाग की यह मंशा पूरी कर दी और उन्हें भगवान का दर्जा दे दिया। उम्मीद से विपरीत सहवाग को क्रिकेट के बजाय सोशल मीडिया पर ब्लॉकबस्टर ट्वीट्स करने के लिए यह उपाधि दी गई है। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन 'नजफगढ़ के नवाब' को सोशल मीडिया सनसनी माना जाने लगा है और इसी वजह से उन्हें यह नया नाम मिला है।

virender sehwag gets new name as twittereshwar in nagpur test
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : twitter

कमेंट्री में इन दिनों धमाल मचाने वाले सहवाग के लिए नागपुर के दर्शकों ने एक पोस्टर बनाया, जिस पर उन्हें 'ट्विटरेश्वर' नाम दिया गया। इसका एक मतलब यह बताया जा रहा है कि सहवाग को ट्विटर का ईश्वर माना जा रहा है। यह पोस्टर तीसरे दिन स्टेडियम की शान बना और हिंदी कमेंट्री बॉक्स में मौजूद कमेंटेटर्स अपनी हंसी नहीं रोक सके और सहवाग को इसी नाम से पुकारने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag gets new name as twittereshwar in nagpur test
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : amar ujala
इस पोस्टर में सहवाग की तस्वीर के साथ ट्विटरेश्वर लिखा है। साथ ही इसमें लिखा था वीरेंद्रजी महाराज की जय... इसके बाद टीवी पर हिंदी कमेंट्री कर रहे दीप दास गुप्ता ने मोहम्मद कैफ को भी जूनियर ट्विटेश्वर का खिताब दे दिया। 
विज्ञापन
virender sehwag gets new name as twittereshwar in nagpur test
विराट कोहली - फोटो : BCCI

बहरहाल, नागपुर टेस्ट में टीम इंडिया ने विराट कोहली के दोहरे शतक और रोहित शर्मा (102*), चेतेश्वर पुजारा (143) व मुरली विजय (128) के दमदार शतकों की मदद से श्रीलंका के खिलाफ अपनी पकड़ बना ली है। टीम इंडिया ने श्रीलंका की पहली पारी 205 रन के जवाब में अपनी पहली पारी 610/6 के स्कोर पर घोषित की। इसके बाद तीसरे दिन उसने श्रीलंका का एक विकेट 21 रन के स्कोर पर झटक दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed