बुधवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेले गए सीरीज के आखिरी टी-20 मैच को भारत ने 75 रन से जीत लिया और सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया। इस सीरीज के बाद कोहली लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीतने के मामले में कोहली अब धोनी से आगे चले गए हैं। कोहली कप्तान के रूप ने अब लगातार सात सीरीज जीत चुके हैं।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया के ‘फ्रीडमफाइटर’ और ‘भीष्म पितामह’
भारत की तरफ से सुरेश रैना ने 45 बॉल में सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। 7 साल के बाद सुरेश रैना ने टी-20 में अर्धशतक लगाया। महेंद्र सिंह धोनी ने चौथे स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली। दस साल के टी 20 करियर में धोनी का यह पहला अर्धशतक है।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया के ‘फ्रीडमफाइटर’ और ‘भीष्म पितामह’
सिर्फ 55 रन पर इंग्लैंड ने अपने दो विकेट गवां दिए थे, लेकिन कप्तान ऑयन मॉर्गन और जो रूट ने तीसरे विकेट के लिए 64 रन जोड़े। इंग्लैंड ने 119 पर तीसरा विकेट गंवाया और 127 तक पूरी टीम ही सिमट गई। इंग्लैंड ने अपने आखिरी 8 विकेट विकेट सिर्फ 20 मिनट में 8 रनों के भीतर ही गंवा दिए।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया के ‘फ्रीडमफाइटर’ और ‘भीष्म पितामह’
बुधवार के मैच में युवराज सिंह ने तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 10 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन ठोके। वीरेंद्र सहवाग ने युवी की तारीफ करते हुए कहा कि युवराज सिंह जिस तरह अंग्रेज़ों को देश से बाहर निकालने के लिए फ्रीडम फाइटर्स का योगदान था उसी तरह युवराज सिंह भी एक फ्रीडम फाइटर की तरह अंग्रेजों (इंग्लैंड) को क्रिकेट मैचों में हराने में योगदान रहा है।
जानिए कौन हैं टीम इंडिया के ‘फ्रीडमफाइटर’ और ‘भीष्म पितामह’
इंग्लैंड के खिलाफ युवराज का शानदार प्रदर्शन रहा है। गौरतलब है कि युवराज ने इंग्लैंड के ही स्टुअर्ट बोर्ड के एक ओवर में छह छक्के जड़े थे। इसके अलावा सहवाग ने 2002 में खेली गई नटवेस्ट ट्रॉफी को भी याद किया जिस में युवराज और मोहम्मद कैफ की शानदार पारी की वजह से भारत ने इंग्लैंड को हराया था।