फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC Test Rankings: विराट कोहली को हुआ भारी नुकसान, रबाडा बने नंबर-1

Wed, 10 Jan 2018 09:34 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
virat kohli slips to third in icc test rankings kagiso rabada on top
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में संपन्न केपटाउन टेस्ट में फ्लॉप होना महंगा पड़ा। आईसीसी द्वारा जारी ताजा टेस्ट रैंकिंग में कोहली एक स्थान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ 947 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर काबिज हैं।

virat kohli slips to third in icc test rankings kagiso rabada on top
जो रूट - फोटो : theaustralian.com

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने कोहली को पीछे छोड़ते हुए 881 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय कप्तान कोहली को 13 अंको का नुकसान हुआ और अब 880 अंकों के साथ वह तीसरे स्थान पर खिसक गए। टीम इंडिया के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भी 25 अंकों का नुकसान हुआ और अब उनके 848 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए हैं। 885 अंकों के साथ कीवी कप्तान केन विलियमसन चौथे स्थान पर है।

virat kohli slips to third in icc test rankings kagiso rabada on top
कागिसो रबाडा

वहीं दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा टेस्ट गेंदबाजों की लिस्ट में शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं। रबाडा ने टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट में कुल 5 विकेट चटकाए और शीर्ष स्थान हासिल किया। 22 वर्षीय रबाडा को पांच अंक का फायदा मिला। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को सिडनी टेस्ट में खराब प्रदर्शन के लिए पांच अंकों का नुकसान हुआ और अब वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli slips to third in icc test rankings kagiso rabada on top
जडेजा और अश्विन

टीम इंडिया की स्पिन जोड़ी रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन क्रमशः 861 व 830 अंकों के साथ तीसरे व चौथे स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड 814 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन
virat kohli slips to third in icc test rankings kagiso rabada on top
कागिसो रबाडा

रैंकिंग में नंबर-1 बनने के बाद रबाडा ने कहा, 'विश्व में नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज बनना स्पेशल है। बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। आप जब खेल खेलना शुरू करते हैं तो इसका सपना देखते हैं। क्रिकेट एक टीम खेल है और मैं अपनी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने हमेशा मेरा साथ दिया। निजी तौर पर इस साल की शुरुआत बेहतरीन रही। उम्मीद करता हूं कि इसे जारी रख सके।' वहीं भारतीय तेज गेंदबाज ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की और अब वह 22वें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed