{"_id":"5d9dddb98ebc3e93c202c61e","slug":"virat-kohli-says-double-the-points-for-away-wins-tip-for-world-test-championship","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'विदेश में टेस्ट जीत पर मिलने चाहिए दोगुने अंक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 09 Oct 2019 07:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बुधवार को कहा कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप में विदेश में जीत दर्ज करने पर दोगुने अंक मिलने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इस चैम्पियनशिप से पांच दिनी प्रारूप का स्तर बेहतर हुआ है।
2 of 4
प्रेस कॉन्फ्रेंस में विराट कोहली
- फोटो : ट्विटर
फिलहाल सीरीज में 'क्लीन स्वीप' करने पर एक टीम को 120 अंक मिलते हैं चाहे वह दो मैचों की सीरीज हो या पांच मैचों की। विदेश में खेली गई हो या अपनी धरती पर। कोहली ने कहा, 'यदि आप मुझसे अंकतालिका बनाने को कहते तो मैं विदेश में जीत मिलने पर दुगुने अंक देता। मैं पहले सत्र के बाद यह बदलाव देखना चाहूंगा।'
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत 160 अंक लेकर शीर्ष पर है। भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 2.0 से हराकर 120 अंक लिए। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका पर पहले टेस्ट में 203 रन से मिली जीत के 40 अंक मिले हैं । कोहली ने खुशी जताई कि अब कोई टीम ड्रॉ के लिए खेलना नहीं चाहती।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : social Media
उन्होंने कहा, 'हर मैच का महत्व बढ गया है। पहले तीन मैचों की श्रृंखला में आप ड्रॉ के लिए खेल सकते थे लेकिन अब टीमें जीतने के लिये खेल रही हैं ताकि अतिरिक्त अंक ले सकें। यह टेस्ट क्रिकेट के लिये अच्छा है।' भारतीय कप्तान ने कहा, 'मैच अब अधिक रोमांचक हो रहे हैं। हमें हर सत्र में पेशेवर प्रदर्शन करना होगा। खिलाड़ियों को अपने खेल का स्तर लगातार बेहतर करना होगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।