पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने नाबाद 82 रन बनाकर भारतीय टीम को शानदार जीत दिलाई। इस पारी के साथ ही विराट ने बता दिया कि वह पूरी तरह से लय में लौट चुके हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं था, जब विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कमाल किया है। वह अक्सर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए बड़ी पारी खेलते हैं। खासकर टी20 विश्व कप में विराट ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कमाल की बल्लेबाजी की है।
2012 में पहली बार टी20 विश्व कप खेलने वाले विराट ने अब तक कुल 10 पारियों में लक्ष्य का पीछा किया है और आठ बार नाबाद लौटे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 541 रन निकले हैं। पाकिस्तान के खिलाफ बनाए गए नाबाद 82 रन उनकी सबसे बड़ी पारी है। उनका स्ट्राइक रेट 135.92 का रहा है। वहीं, उनका औसत 270.50 का है। इस दौरान उन्होंने सात अर्धशतक लगाए हैं।
2 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2012 में पाकिस्तान को पीटा
साल 2012 में विराट पहली बार भारत की टी20 टीम में शामिल हुए थे और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 61 गेंदों में नाबाद 78 रन बनाए थे। कोलंबो के मैदान में वह भारत को जीत दिलाकर ही वापस लौटे थे। यहीं, से विराट ने जता दिया था कि आने वाले समय में वह क्या करने वाले हैं।
3 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2014 में तीन अर्धशतक लगाए
साल 2014 में विराट कोहली शानदार लय में थे और उन्होंने टी20 विश्व कप के चार मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए तीन अर्धशतक लगाए। पहले पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 36 रन बनाकर भारत को मुश्किल मैच जिताया। इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ 54 रन बनाए और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 57 रन की पारी खेली। अगले मैच में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 72 रन की पारी खेली। इस टूर्नामेंट में भारत फाइनल तक पहुंचा, लेकिन खिताबी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ हार गया। इस मैच में भी कोहली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार अर्धशतक लगाया था।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2016 में भी दो अर्धशतक जड़े
विराट ने 2016 टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ 27 गेंद में 23 रन बनाए, लेकिन अगले दो मैचों में उन्होंने कमाल किया। पहले पाकिस्तान के खिलाफ 37 गेंदों में नाबाद 55 रन बनाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 गेंदों में नाबाद 82 रन की पारी खेली टीम इंडिया को जीत दिलाई। यह लंबे समय तक विराट की पसंदीदा टी20 पारी रही। 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 82 रन बनाने के बाद उन्होंने कहा कि अब यह उनकी टी20 में पसंदीदा पारी है।
5 of 6
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
2021 में नहीं मिला मौका
2021 टी20 विश्व कप में विराट ने सिर्फ एक बार लक्ष्य का पीछा किया और इस मैच में भी उनके पास करने के लिए कुछ खास नहीं था। स्कॉटलैंड के खिलाफ कोहली ने दो गेंद में दो रन बनाए और नाबाद रहे।