फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखती रह गई दुनिया, वेस्टइंडीज के खिलाफ कप्तान कोहली ने लगा दिया रिकॉर्ड्स का अंबार

Sun, 28 Oct 2018 08:20 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 28 Oct 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
Virat kohli make a lots of record to hit ton against west indies at pune
virat kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (107) ने शनिवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए तीसरे वन-डे में शानदार शतक जड़ते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। चलिए एक नजर डालते हैं उनके रिकॉर्ड परः-



विराट कोहली ने रचा इतिहास, लगातार तीन शतक ठोकने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान

Virat kohli make a lots of record to hit ton against west indies at pune
virat kohli

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीसरा शतक जड़कर कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सेंचुरी लगान वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने बतौर कप्तान 33 शतक जड़े हैं। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम है। उनके नाम बतौर कप्तान 41 शतक दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर ग्रीम स्मिथ (33) और चौथे नंबर पर स्टीव स्मिथ (20) का नाम शामिल है।

विराट ने शतक जड़ते ही बराबर किया अपने खास दोस्त का यह बड़ा रिकॉर्ड, IPL में मिलकर मचाते हैं धमाल

 

Virat kohli make a lots of record to hit ton against west indies at pune
विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने वन-डे में लगातार सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनके नाम 4 शतक दर्ज हैं। पहले नंबर पर 4 शतकों के साथ दक्षिण अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स मौजूद हैं। इसके साथ ही उन्होने इस मामले में एबी की बराबरी भी कर ली।

'गब्बर' को आउट करते ही एश्ले नर्स का भयंकर जश्न, इशारे में कहा 'बाबा जी का ठुल्लू'

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat kohli make a lots of record to hit ton against west indies at pune
virat dhawan

किसी वन-डे सीरीज में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में विराट कोहली चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। इससे पहले विराट 2017/18 में विराट दक्षिण अफ्रीका में 3 शतक लगाए थे। बता दें कि इस मामले में पहले नंबर पर तीन शतकों के साथ सौरव गांगुली हैं। उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप 2002/03 में यह कारनामा किया था। वहीं, दूसरे नंबर पर डीवीलियर्स ने टीम इंडिया के खिलाफ 2015/16 में भारतीय सरजमीं पर जड़ा था।

विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड, पूरे एशिया में बजा कामयाबी का डंका

विज्ञापन
Virat kohli make a lots of record to hit ton against west indies at pune
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI Twitter

विराट कोहली पहले भारतीय ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने लगातार वन-डे में तीसरा शतक जडे़ हो। उन्होंने यह कारनामा वेस्टइंडीज के खिलाफ किया।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed