फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली को क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा प्यार इस खेल से है

Fri, 10 Nov 2017 12:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Fri, 10 Nov 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
virat kohli likes badminton most after cricket
विराट कोहली - फोटो : PTI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट में आए दिन रिकॉर्ड तोड़ते रहते हैं। उन्होंने बल्लेबाजी में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और फिलहाल वो विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। 

virat kohli likes badminton most after cricket
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कप्तान कोहली ने अब खुलासा किया है कि क्रिकेट के अलावा उन्हें एक और खेल बेहद पसंद है, जो उनके दिल के बहुत करीब भी है। 29 वर्षीय क्रिकेटर ने कहा कि उन्हें क्रिकेट के बाद सबसे ज्यादा बैडमिंटन खेलना पसंद है।

virat kohli likes badminton most after cricket
विराट कोहली - फोटो : hindustan times

सीएनएन-न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में विराट कोहली ने कहा, 'मेरा दूसरा सबसे पसंदीदा खेल संभवतः बैडमिंटन है। मेरा करीबी दोस्त स्टेट लेवल बैडमिंटन खिलाड़ी था। इसलिए मुझे उसके साथ प्रतिस्पर्धा करने की आदत थी। मैंने इस खेल के बारे में बहुत कुछ सीखा।' वैसे आपको बता दें कि विराट फुटबॉल भी अच्छा खेलते हैं और वो अपने आप को टीम इंडिया का क्रिस्टियानो रोनाल्डो मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli likes badminton most after cricket
विराट कोहली - फोटो : twitter

यह पूछने पर कि भविष्य में स्टार शटलर्स पीवी सिंधु और साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन कोर्ट पर नजर आ सकते हैं तो कोहली ने कहा, 'बिलकुल, क्यों नहीं। वो शानदार खिलाड़ी हैं। पूरा आईडिया लोगों को बाहर निकलकर खेलने के लिए प्रोत्साहित करने का है।'

विज्ञापन
virat kohli likes badminton most after cricket
विराट कोहली

वहीं विराट ने देश के युवाओं के लिए भी एक संदेश दिया है। उन्होंने कहा, 'आजकल तकनीक लोगों की दिनचर्या पर हावी हावी हो गई है। अब लोग शारीरिक तौर पर सक्रिय नहीं दिखते, इसलिए रोज लोग स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से ग्रस्त रहते हैं। हमें उन्हें जागरूक करने की कोशिश करते रहने की जरुरत है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed