{"_id":"5c46f54cbdec22128b5588b5","slug":"virat-kohli-can-breaks-sachin-tendulkar-all-records-says-zaheer-abbas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को भरोसा, तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे कोहली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर को भरोसा, तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ देंगे कोहली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Tue, 22 Jan 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kohli and tendulkar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जहीर अब्बास ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बताते हुए कहा है कि वह सचिन तेंदुलकर के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा।
2 of 5
kohli and tendulkar
कोहली के फिलहाल 39 वनडे शतक है और वह तेंदुलकर के 49 शतकों से दस शतक दूर हैं। जीटीवी समाचार चैनल पर जीस्पोटर्स कार्यक्रम में जहीर ने कहा कि एक बल्लेबाज का आकलन करते समय उसका दौर, हालात और विरोधी टीमों को नहीं भूलना चाहिए।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली
अब्बास ने कहा, 'इस समय विराट सर्वश्रेष्ठ है। वह सारे रिकार्ड तोड़ देगा। सिर्फ विराट ही नहीं बल्कि भारतीय टीम के पास कई उम्दा बल्लेबाज हैं। रोहित शर्मा के स्ट्रोक्स देखने में मजा आता है। भारतीय बल्लेबाजों के पास हर तरह के स्ट्रोक्स हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
zaheer abbas
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के शीर्ष बल्लेबाज अजहर अली और असद शफीक अभी उस स्तर तक नहीं पहुंच सके हैं। उन्होंने कहा, 'वे हमारे खिलाड़ी हैं और मैं उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते देखना चाहता हूं लेकिन अभी वे उस स्तर तक नहीं पहुंचे हैं कि उन पर गर्व किया जा सके।'
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
अब्बास ने कहा, 'भारत इस समय शीर्ष टीम है। आईपीएल के बाद उनका स्तर काफी बेहतर हुआ है क्योंकि वे अपने खिलाड़ियों को कहीं और जाकर खेलने की इजाजत नहीं देते। भारतीय खिलाड़ियों को जबर्दस्त आर्थिक सुरक्षा मिली हुई है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।