फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली 2019 में तोड़ सकते हैं 'क्रिकेट के भगवान' के ये 5 बड़े रिकॉर्ड, बन जाएंगे महान

Tue, 08 Jan 2019 12:05 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Tue, 08 Jan 2019 12:05 PM IST
विज्ञापन
virat kohli can breaks sachin tendulkar 5 records in 2019
kohli and tendulkar

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की आए दिन पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर से तुलना होती है। दिग्गजों का कहना है कि विराट कोहली दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं जो सचिन तेंदुकर के रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। आइए इसी कड़ी में जानते हैं कि साल 2019 में कोहली सचिन के कौन से रिकॉर्ड पर कब्जा जमा सकते हैं।

virat kohli can breaks sachin tendulkar 5 records in 2019
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

सचिन तेंदुलकर ने विदेशी मैदानों पर वन-डे क्रिकेट में 5065 रन बनाए हैं, जबकि इस मामले में कोहली 4208 रनों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। साल 2019 में विश्व कप के अलावा टीम इंडिया को कई द्विपक्षीय वन-डे सीरीज भी खेलनी हैं। ऐसे में कोहली सचिन का यह रिकॉर्ड आसानी से अपने नाम कर सकते हैं।

virat kohli can breaks sachin tendulkar 5 records in 2019
kohli and tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने वन-डे में 49 शतक बनाए हैं जिनमें से टीम इंडिया को 31 में जीत मिली है। जबक कोहली ने 38 शतक बनाए हैं जिसमें टीम को 31 बार जीत मिली है। अगर कोहली आठ शतक लगाकर टीम इंडिया को जीत दिलाते हैं तो वह सर्वाधिक सेंचुरी के साथ टीम को जीत दिलाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli can breaks sachin tendulkar 5 records in 2019
kohli and tendulkar

सचिन तेंदुलकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर सबसे ज्यादा चार शतक बनाए हैं। इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा तीन-तीन शतकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। फरवरी में यदि कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो शतक बनाते हैं तो वह सचिन से आगे निकल जाएंगे।

विज्ञापन
virat kohli can breaks sachin tendulkar 5 records in 2019
सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए सचिन तेंदुलकर ने सबसे ज्यादा 39 शतक बनाए हैं। जबकि कोहली इस मामले में उनसे सिर्फ एक शतक पीछे हैं। दूसरी पारी में कोहली ने बल्लेबाजी करते हुए 38 शतक ठोके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed