टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन 41 रन की पारी के दौरान एक विशेष उपलब्धि हासिल की। कोहली टीम इंडिया के कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
इस मामले में कोहली ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पीछे छोड़ा। कोहली ने पारी के दौरान जैसे ही 39वां रन पूरा किया, वैसे ही यह उपलब्धि हासिल की। हालांकि, कोहली जब 41 रन पर पहुंचे तक कागिसो रबाडा की बेहतरीन इनस्विंग पर क्लीन बोल्ड हो गए।
कोहली ने 35 टेस्ट में बतौर कप्तान कुल 3,457 रन बनाए। इससे पहले यह रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम था, जिन्होंने 60 टेस्ट में 3,454 रन बनाए थे। कोहली ने जोहानसबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में मोर्केल की गेंद पर एक रन लेकर धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।
बहरहाल, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर काबिज हैं। लिटिल मास्टर ने 47 मैचों में 3,449 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर मोहम्मद अजहरूद्दीन हैं, जिन्होंने 47 मैचों में 2,856 रन बनाए हैं।
इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर सौरव गांगुली काबिज हैं। प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम से मशहूर सौरव ने 49 टेस्ट में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया और इस दौरान उन्होंने 2,561 रन बनाए। बहरहाल, विराट कोहली जिस फॉर्म में है, उससे यह प्रतीत होता है कि वह बतौर कप्तान बहुत रन बनाएंगे और उनके रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन साबित होगा।