{"_id":"583475254f1c1b282413b327","slug":"virat-kohli-accused-of-ball-tampering-by-british-daily","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ESPN
भारत दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलने आई इंग्लैंड को विशाखापट्टनम टेस्ट में करारी हार का सामना करना पड़ा है। इसकी वजह से ब्रिटिश मीडिया भी खिसिआया हुआ है और 26 नबंबर से मोहाली में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट से पहले भारत पर मानसिक दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है।
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
इसी क्रम में ब्रिटेन के एक अखबारडेली मेल ने विराट कोहली पर राजकोट टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग यानी गेंद से छेड़छाड़ करने का बेबुनियादी आरोप लगा दिया है। जिसके बाद भारतीय समर्थक बेहद निराश और आक्रोशित हैं।
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
विराट कोहली
- फोटो : getty
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने इस हार को चुपचाप स्वीकार कर लिया पर इंग्लैंड के एक अखबार डेली मेल ने कुछ तस्वीरों के हवाले से ये स्थापित करने की कोशिश की है कि विशाखापट्टनम में विराट ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
विराट कोहली
- फोटो : Zombio
इस अखबार का मानना है कि विराट कोहली के मुह में एक मिठाई थी जिसका इस्तेमाल वो गेंद को चमकाने और उसकी शाइन बरकरार रखने के लिए कर रहे थे। एक तरफ जहां इस जीत से पूरी टीम इंडिया और प्रशंसक खुश हैं तो कप्तान विराट कोहली इंग्लिश अखबार की इस हरकत से काफी नाराज हैं।
विज्ञापन
ब्रिटिश अखबार ने लगाया विराट कोहली पर शर्मनाक आरोप
विराट कोहली
वैसे तो इस अखबार के पास ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है पर एक तस्वीर के जरिए वह इस बात को सच साबित करने में जुटा है। अखबार का मानना है कि कोहली अपने मुंह में काफी अंदर तक उंगली डालकर इस मिठाई की थूक उंगलियों से गेंद पर लगा रहे थे और गेंद को चमका रहे थे।