टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने आक्रामक रवैये के लिए जाने जाते हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक बार फिर उनका यही अंदाज देखने को मिला। कोहली ने सेंचुरियन में चल रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपशब्द कहे, जो स्टंप माइक में कैद हो गए।
कोहली ने विजय के सामने अफ्रीकी खिलाड़ियों को कहे अपशब्द, स्टंप माइक में हुए कैद
टीम इंडिया ने ओपनर केएल राहुल (10) और चेतेश्वर पुजारा (0) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए थे। इसके बाद मुरली विजय (46) और कप्तान विराट कोहली ने तीसरे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कोहली और विजय ने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर खबर ली और चायकाल तक कोई नुकसान नहीं होने दिया।
कोहली ने फिर मुरली विजय से शाम तक क्रीज पर टिकने को लेकर बातचीत की। उन्होंने इस दौरान कुछ अपशब्दों का उपयोग किया, जो स्टंप माइक में कैद हो गए।
कोहली ने विजय से कहा कि 'बहुत बढ़िया, अगर शाम तक खेलेंगे तो इनकी *******' । कोहली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद उनकी आलोचना हो रही है। फिलहाल कोहली क्रीज पर हैं और अपने शतक के करीब पहुंच चुके हैं।
Hahahaha what i just heard from #kholi
"Agar Sham tak khelegey toh Inki G**nd fat jayegi" 😂😂😂😂😂😂😂😂#INDvSA#SAvsIND #IndvsSA #SAvIND #bbgrandfinale #BB11 #BiggBoss11 pic.twitter.com/rcCQYzUhEC
आपको बता दें कि सेंचुरियन टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 335 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने दूसरे दिन स्टंप्स तक 61 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए थे।