ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन और टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के बीच 'बेबीसिटर' वाला मजाक तो याद ही होगा। मगर पंत के बाद अब टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए 'बेबीसिटर' बनने को तैयार हैं।
VIDEO: वीरेंद्र सहवाग बने 'बेबीसिटर', याद आई पेन-पंत की नोंकझोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सहवाग ने भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम टी-20 और वन-डे सीरीज खेलने आ रही है। इस सीरीज के प्रसारणकर्ता नेटवर्क के साथ एक कर्मशियल ऐड शूट किया है। इस ऐड में सहवाग ऑस्ट्रेलियाई बच्चो के साथ नजर आ रहे हैं।
देखें वीडियोः
ऐड की शुरुआत में वीरू बच्चों को पुचकारते हुए पूछते हैं- अले-अले-ले-ले देखो कौन आया है। ऑस्ट्रेलिया की पूरी पलटन आई है। इसके बाद वीरू याद दिलाते हैं कि जब हम ऑस्ट्रेलिया गए थे, तो उन्होंने पूछा था बेबीसिटिंग करोगे। हमने कहा, सब के सब आ जाओ, बिल्कुल करेंगे। इसके बाद सहवाग टी-20 ट्रॉफी की याद दिलाते हैं, जो 24 फरवरी से शुरू होगी।
गौरतलब है कि भारत दौरे पर कंगारू टीम को दो टी-20 और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज के दो टी-20 मैच विशाखापत्तनम और बेंगलुरु क्रमशः 24 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे। इसके बाद 2 मार्च से 5 वन-डे मैचों की सीरीज शुरू होगी। वन-डे सीरीज का आगाज हैदराबाद में होगा और सीरीज का अंतिम वन-डे 13 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा।
मालूम हो कि टेस्ट सीरीज के दौरान कंगारू कप्तान टिम पेन ने पंत को बेबीसिटर बनने की सलाह दी थी। वन-डे टीम में महेंद्र सिंह धोनी को शामिल किए जाने का हवाला देते हुए पेन ने कहा था, 'एमएस वन-डे टीम में लौट आया है। इस बच्चे को होबार्ट हरीकेंस भेज देना चाहिए। इससे होबार्ट जैसे खूबसूरत शहर में छुट्टियां बिताने का मौका भी मिलेगा। क्यो तुम बच्चे खिला सकते हो। मैं अपनी पत्नी को सिनेमा ले जाऊंगा और तब तक तुम मेरे बच्चे खिलाना।'