फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एमएस धोनी: दुनिया के सबसे बेहतरीन फिनिशर का बल्ला आज रन बनाने को बेताब

Mon, 29 Oct 2018 08:58 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 29 Oct 2018 08:58 AM IST
विज्ञापन
Under pressure to deliver, a determined Mahendra Singh Dhoni doing net practice
ms dhoni

कभी दुनिया के बेहतरीन फिनिशर कहे जाने वाले 'कैप्टन कूल' एमएस धोनी आज रन बनाने को बेताब हैं। भारत को एक नहीं बल्कि तीन खिताब दिलाने वाले धोनी लगातार लचर प्रदर्शन के कारण दबाव झेल रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ अभी तक खेले गए मैचों में उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन चौथे वन-डे में फैंस को उनसे काफी उम्मीदें हैं। 



एमएस धोनी को लेकर बड़ा खुलासा, माही को पहले से पता था टीम से छुट्टी होना तय

Under pressure to deliver, a determined Mahendra Singh Dhoni doing net practice
ms dhoni

बता दें कि चौथे वन-डे से पहले धोनी ने नेट पर जमकर पसीना बहाया। वैकल्पिक अभ्यास सत्र होने के बावजूद यह अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज नेट्स पर अभ्यास के लिए पहुंचा और उन्होंने 45 मिनट तक स्थानीय गेंदबाजों का सामना किया।

धोनी पिछले कुछ समय से वन-डे में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। उन्हें टीम के सहायक कोच संजय बांगड़ के साथ संक्षिप्त बातचीत करते हुए भी देखा गया।

धोनी को टीम से बाहर करने में इन दो खिलाड़ियों की थी रजामंदी, पहले ही बन चुका था प्लान!

Under pressure to deliver, a determined Mahendra Singh Dhoni doing net practice
ms dhoni nets

हाल ही में कैप्टन कूल को विंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए घोषित टी-20 टीम में नहीं चुना गया है। भारत सोमवार को चौथे वन-डे में वेस्टइंडीज का सामना करेगा। वेस्टइंडीज ने शनिवार को पुणे में तीसरा मैच 43 रन से जीतकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Under pressure to deliver, a determined Mahendra Singh Dhoni doing net practice
rohit dhawan

बता दें कि सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, चौथे नंबर पर अपनी जगह पक्की करने की कवायद में लगे अंबाती रायडु, युवा केएल राहुल, मनीष पांडे और स्पिन आलराउंडर रविंद्र जडेजा ने भी अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Under pressure to deliver, a determined Mahendra Singh Dhoni doing net practice
kedar jadhav

जडेजा ने बल्लेबाजी से पहले गेंदबाजी भी की। चौथे मैच के लिए टीम में शामिल किए गए केदार जाधव ने भी अभ्यास सत्र में भाग लिया। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम ने रविवार को अभ्यास नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed