आईपीएल नीलामी का दूसरा दिन खत्म होने तक सभी 8 फ्रैंचाइजियों ने कुल 169 खिलाड़ियों पर करोड़ों के दांव खेले। इस सीजन में बेन स्टोक्स जहां सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने तो जयदेव उनादकट ने इस मामले में सभी भारतीय खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया। इन दोनों ही खिलाड़ियों को राजस्थान रॉयल्स ने क्रमश: 12.5 और 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा।
हालांकि इनके अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने जमकर फ्रैंचाइजियों की तिजोरी खाली की। दिलचस्प बात यह है कि इस सीजन में विदेशियों से ज्यादा भारतीय खिलाड़ियों ने फ्रैंचाइजियों को प्रभावित किया। कमाई के मामले में इन्होंने कई मार्की खिलाड़ियों को भी पछाड़ दिया। आइए जानते हैं इस सीजन के सबसे महंगे खिलाड़ियों के बारे में।
बेन स्टोक्स (12.5 करोड़)
2 of 11
बेन स्टोक्स
- फोटो : IPL official web
इंग्लिश टीम के 26 वर्षीय ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को राजस्थान रायल्स ने सबसे अधिक 12.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले सीजन में स्टोक्स को पुणे सुपरजाइंट्स ने 14.5 करोड़ में खरीदा था।
जयदेव उनादकट ( 11.5 करोड़)
जयदेव उनादकट आईपीएल-11 के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। उन्हें राजस्थान रायल्स ने 11.5 करोड़ रुपये में खरीदा है। इससे पहले यह खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुका है।
लोकेश राहुल (11 करोड़ रुपये)
4 of 11
के एल राहुल
- फोटो : File
लोकेश राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा है। पिछले सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस खिलाड़ी को रिटेन किया था। राहुल को क्रिकेट के तीन प्रारूपों का अच्छा बल्लेबाज माना जाता है।
मनीष पांडे (11 करोड़ रुपये)
5 of 11
मनीष पांडे
- फोटो : IPL official web
मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने 11 करोड़ रुपये में खरीदा है। पिछले आईपीएल सीजन में मनीष
केकेआर के लिए खेले थे। पांडे ने केकेआर से ही आईपीएल में डेब्यू किया था।