फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup के बाद संन्यास ले सकते हैं ये 5 दिग्गज, एक भारतीय भी है शामिल

Sun, 21 Apr 2019 08:31 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला
स्पोर्ट्स न्यूज, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 21 Apr 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
Top 5 Players who can retire after world cup 2019
इंडियन टीम - फोटो : social media

विश्व कप का 12वां संस्करण शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है। उससे पहले 8 टीमों ने अपने खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है। जिन खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीमों में जगह मिली है, उन्होंने तैयारियां भी शुरू कर दी है।



लेकिन कुछ ऐसे दिग्गज भी हैं जो इस विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। आईए जानते हैं ऐसे ही दिग्गजों के बारे में।


 
Top 5 Players who can retire after world cup 2019
एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफलतम विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तानों में से एक धोनी के संन्यास के कयास काफी दिनों से लगाए जा रहे हैं।

37 साल के धोनी पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने 28 सालों बाद 2011 में अपना दूसरा वर्ल्ड कप खिताब जीता था।

धोनी ने वन-डे क्रिकेट में अब तक खेले गए 341 मैचों में 50.72 की औसत से 10500 रन बनाए हैं। इस दौरान धोनी ने 10 शतक और 71 अर्धशतक जड़े हैं।



 
Top 5 Players who can retire after world cup 2019
शोएब मलिक - फोटो : PTI
शोएब मलिक

37 साल के शोएब मलिक ने 1999 में डेब्यू किया था और अब तक वो पाकिस्तान के लिए काफी क्रिकेट खेल चुके हैं। मलिक ने 282 वन-डे मैचों में  35.12 की औसत से 7481 रन बनाए हैं, तो वहीं गेंदबाजी में उन्होंने 156 विकेट भी हासिल किए हैं।

पाकिस्तान टीम के सबसे अनुभवी क्रिकेटर शोएब मलिक भी वर्ल्ड कप के बाद संन्यास ले सकते हैं।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top 5 Players who can retire after world cup 2019
लसिथ मलिंगा - फोटो : getty
लसिथ मलिंगा

अपनी यॉर्कर के लिए मशहूर मलिंगा श्रीलंका के सफलतम गेंदबाजों में से एक हैं। 35 साल के मलिंगा ने अब तक 218 वन-डे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 29.03 की औसत से 322 विकेट हासिल किए हैं। 

मलिंगा ने पहले ही इशारा कर दिया है कि वो वर्ल्ड कप के बाद वन-डे क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे।


 
विज्ञापन
Top 5 Players who can retire after world cup 2019
chris gayle
क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्ट इंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वो वर्ल्डकप के बाद रिटायर हो जाएंगे।

39 साल के गेल अब तक खेले गए 288 मैचों में 38.02 की औसत से 10151 रन बना चुके हैं। गेल के नाम 25 शतक, 1 दोहरा शतक और 51 अर्धशतक हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed