टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में मेहमान टीम को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट असोसिएशन मैदान पर खेले गए इस मुकाबले में मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज को पारी व 272 रन से हराकर टेस्ट क्रिकेट इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की।
हरभजन को विंडीज के खिलाफ यह ट्वीट करना पड़ गया महंगा, अब मिला बेहद चुभने वाला जवाब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज के खराब प्रदर्शन पर टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने कड़ी टिप्पणी की थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि वेस्टइंडीज की टीम रणजी ट्रॉफी की एलीट ग्रुप में भाग लेने लायक भी नहीं है। उन्होंने लिखा था, 'वेस्टइंडीज क्रिकेट को मै पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन मेरे पास आप सभी के लिए एक सवाल है, जो मैं आपसे पूछना चाहता हूं... क्या यह वेस्टइंडीज टीम प्लेट ग्रुप से रणजी क्वॉर्टर्स के लिए क्वॉलिफाइ कर सकती है? एलीट से तो नहीं होगा।'
With all due respect to West Indies Cricket but I have a question for u all...will this west Indies team qualify for Ranji quarters from the plate group? Elite se to nahin hoga 🧐 #INDvsWI
इसके अगले दिन हरभजन सिंह के इस ट्वीट का जवाब वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट ने दिया। उन्होंने हरभजन पर निशाना साधते हुए कहा है कि भारत के इंग्लैंड दौरे के दौरान ऐसे ट्वीट देखने को नहीं मिले। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'हे ब्रो, इस तरह के अहंकारी ट्वीट्स इंग्लैंड के खिलाफ देखने को नहीं मिले, लेकिन कोई बात नहीं युवा टीम सीख जाएगी।' बता दें कि टीनो बेस्ट ने वेस्टइंडीज के लिए 25 टेस्ट मैच खेले हैं।
Hey bro didn’t see these cocky tweets vs England 🤷🏾♂️ .... but anyhow the young men will learn 🙏🏾
गौरतलब है कि टीम इंडिया ने हाल में इंग्लैंड का दौरा किया था। वहां उसे विराट कोहली की अगुवाई में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था। इसके साथ वन-डे सीरीज में टीम इंडिया जीत दर्ज नहीं कर पाई थी। वहीं, टी-20 सीरीज में उन्होंने मेजबान इंग्लैंड को हराया था।