फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मोहम्म्द शहजाद ने फिर ठकठकाया आईपीएल का दरवाजा, ये तीन टीम लगा सकती हैं दांव

Thu, 22 Nov 2018 06:30 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 06:30 PM IST
विज्ञापन
three Teams that would want to pick Mohammad Shahzad in IPL 2019
Mohammad Shahzad

मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान के एक आक्रामक खिलाड़ी के रूप में माने जाते हैं। वह पिच पर निडर होकर बल्लेबाजी करते हैं। शहजाद ने अपनी आक्रमकता का सबूत तब पेश किया, जब उन्होंने टी-10 लीग में राजपूत की तरफ से सिंधी के खिलाफ सिर्फ 16 गेंदों में 74 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 छक्के भी लगाए। 462 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाजी की चहुं ओर चर्चा होने लगी है।

three Teams that would want to pick Mohammad Shahzad in IPL 2019
आईपीएल - फोटो : self

ऐसे में 2019 आईपीएल के लिए फ्रैंचाइजी इस खिलाड़ी पर दांव खेल सकती है। अगले महीने होने वाली आईपीएल नीलामी में ये तीन टीमों पर  कयास लगाया जा रहा है कि वह मोहम्मद शहजाद पर पैसा लुटा सकती है। हालांकि, 2018 के आईपीएल सीजन में शहजाद का बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। आइए जानते हैं वो तीन टीम कौन सी है?

three Teams that would want to pick Mohammad Shahzad in IPL 2019
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl

दिल्ली डेयरडेविल्स
आईपीएल के 11 सीजन खत्म हो चुके हैं, लेकिन किसी भी सीजन में दिल्ली का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रही है। हाल ही में दिल्ली ने पूर्व कप्तान गौतम गंभीर को टीम से बाहर कर दिया है। वहीं, डेयरडेविल्स ने शिखर धवन को शामिल किया है। धवन के साथ शायद युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ ओपनिंग कर सकते हैं। वहीं, शहजाद टॉप ऑर्डर में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, जबकि मिडिल ऑर्डर में उन्हें एक फायर पॉवर की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। शहजाद को नंबर तीन पर श्रेयर अय्यर और ऋषभ पंत के साथ बल्लेबाजी करने के लिए भेजा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
three Teams that would want to pick Mohammad Shahzad in IPL 2019
kxip

किंग्स इलेवन पंजाब
किंग्स इलेवन पंजाब भी मोहम्मद शहजाद पर दांव खेल सकती है। युवराज सिंह को बाहर करने के बाद पंजाब को निश्चित ही एक स्टार खिलाड़ी की जरूरत महसूस होगी, जिसकी कमी को शहजाद बखूबी पूरा कर सकते हैं। पिछले सीजन में पंजाब प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर रही थी। साल 2018 में केएल राहुल और क्रिस गेल ने पंजाब को शुरुआत दिलाई लेकिन टीम आईपीएल के 11वें सीजन में पहुत आगे तक नहीं जा सकी। इस बार यदि वह शहजाद पर दांव लगाती है तो गेल-केएल राहुल के साथ बल्लेबाजी करने आ सकते हैं और पंजाब को एक अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं।

विज्ञापन
three Teams that would want to pick Mohammad Shahzad in IPL 2019
केकेआर
कोलकाता नाइटराइडर्स
कोलकाता नाइटराइडर्स के पास भले ही क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा, सुनील नरेन जैसे स्टार खिलाड़ी हों, लेकिन उन्हें सही से योजना बनाने जरूरत महसूस होगी यदि वह मोहम्मद शहजाद को अपनी टीम में शामिल करते हैं। युवा खिलाड़ी शुभमन गिल नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हैं तो दिनेश कार्तिक और मोहम्मद शहजाद एक बेहतरीन फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं।

नोट- आईपीएल की नीलामी से ठीक पहले शहजाद की ताबड़तोड़ पारी को देखकर महज यह हमारा एक कयास है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed