{"_id":"5a0c21134f1c1bf4688bb653","slug":"this-is-predicted-11-for-team-india-against-sri-lanka-at-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSL: जीत का सिलसिला बरकरार रखने इन 11 के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL: जीत का सिलसिला बरकरार रखने इन 11 के साथ उतर सकते हैं विराट कोहली
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 15 Nov 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट टीम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने गत अगस्त में श्रीलंका को क्रिकेट के तीनों फार्मेट में 9-0 से उसी की सरजमीं पर हराया था। इसके बाद उसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सीमित ओवर के टूर्नामेंट में हराया। श्रीलंका के खिलाफ अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने के लिए विराट कोहली कोलकाता के ईडन गार्डन में 16 नवंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट में इन 11 खिलाड़ियों के साथ मैदान संभाल सकते हैं।
मुरली विजय
मुरली विजय
- फोटो : Getty
33 साल के मुरली विजय टेस्ट के बेहतर ओपनर हैं। मुरली ने इस साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के बाद चोट की वजह से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। कोलकाता में मुरली विजय टीम इंडिया के पहले ओपनर होंगे। उन्हें दमदार वापसी करनी होगी। विजय ने हालांकि इस दौरान रणजी ट्राफी मैच खेले हैं। लेकिन दो मैच में उन्हें सफलता नहीं मिली। ओडिशा के खिलाफ तीसरे मैच में मुरली विजय ने शतक लगाया है। इससे मुरली के विश्वास में और मजबूती आएगी।
शिखर धवन
शिखर धवन
पिछले श्रीलंकाई दौरे का धमाकेदार शतक से आगाज करने वाले शिखर धवन को दूसरे ओपनर के रूप में खिलाया जा सकता है। धवन ने पिछले कुछ समय से क्रिकेट के तीनों फार्मेट में बेहतरीन बल्लेबाजी की है। आक्रामक क्रिकेट खेलते हुए धवन अब अपनी पारी आगे बढ़ाते हैं। धवन नई गेंद को सीमा रेखा पर पहुंचा कर स्कोर बोर्ड को तेजी से आगे बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतेश्वर पुजारा
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : twitter
तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा का स्थान पक्का है। वह अभी दुनिया के श्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार हैं। चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट में पिछली पांच पारियों में 3 शतक जड़ चुके हैं। इनमें दो शतक तो श्रीलंका के खिलाफ बनाए हैं। इस साल टेस्ट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 852 रन बना चुके हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली
विराट कोहली
- फोटो : twitter
चौथे नंबर पर विराट कोहली भारतीय पारी का मुख्य आधार होंगे। श्रीलंका के पिछले दौरे में हालांकि एक शतक लगाया है। लेकिन वन डे की तरह उनको टेस्ट में भी अब शतक लगाने होंगे। टेस्ट में विराट कोहली के 17 शतक हैं। वहीं वन डे वह 32 शतक जड़ चुके हैं। इस अंतर को कम करने के लिए विराट कोहली को शतकीय पारी खेलने की कोशिश करनी होगी। कोहली ने पिछली छह टेस्ट पारियों में महज एक शतक लगाया है।