{"_id":"59fc43974f1c1bd1408b45c8","slug":"this-is-predicted-11-for-rajkot-t-20-between-india-vs-newzealand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvNZ: विराट कोहली का लक्ष्य इतिहास रचना होगा, इन 11 को मिल सकता है मौका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvNZ: विराट कोहली का लक्ष्य इतिहास रचना होगा, इन 11 को मिल सकता है मौका
amarujala.com presented by: शरद मिश्र
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:53 AM IST
विज्ञापन
टीम इंडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने दिल्ली में टी-20 मैच में कीवी टीम को 53 रनों से हराकर मेहमान टीम के खिलाफ इस फार्मेट की पहली जीत हासिल की। दिल्ली के मैच से पहले टीम इंडिया कीवी टीम से पांच टी-20 मैच हारी थी। अब राजकोट में शनिवार को विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया के पास मैच जीतकर इतिहास रचने का मौका है। टीम इंडिया अगर मैच जीत गई तो वह कीवी टीम के खिलाफ पहली टी-20 सीरीज जीतने का इतिहास रच देगी। ऐसे अहम मैच में टीम के 11 खिलाड़ी महत्वपूर्ण होंगे। राजकोट में विराट इन 11 को मौका दे सकते हैं।
शिखर धवन
- फोटो : bcci
ओपनिंग की जिम्मेदारी हमेशा की तरह 'हिटमैन' रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन के कंधों पर होगी। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में बड़ी पारी खेली है। उनसे दूसरे मैच में भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। शिखर धवन दिल्ली की तरह एक और धमाका करने को तैयार रहेंगे। यह दोनों ओपनर कीवी गेंदबाजों के लिए एक बार फिर सिरदर्द साबित हो सकते हैं।
विराट कोहली
- फोटो : SOCIAL MEDIA
विराट कोहली का नंबर 3 पर बल्लेबाजी करना टीम इंडिया की बुनियाद है। वह टीम की पारी को पुख्ता आधार देते हैं। चौथे नंबर पर इस बार केएल राहुल को मौका दिया जा सकता है। पिछले करीब दो माह से उन्हें टीम के अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली है। राहुल 4 नंबर पर सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। एमएस धोनी अब इस टीम के मेंटर बन गए हैं। धोनी हर समय अपना दमखम दिखाने के लिए तैयार रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : REUTERS
हार्दिक पांड्या से टीम प्रबंधन को ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर गेंदबाजी में विकेट निकालने की उम्मीद होगी। पांड्या अपने बल्ले की चमक दिल्ली में नहीं बिखेर पाए थे। केदार जाधव को एक मौका और दिया जा सकता है। पिछले कुछ मैचों में वो प्रभावित नहीं कर पाए हैं। लेकिन वह तेज बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। जाधव और पांड्या टीम के दो आलराउंडर हो सकते हैं। पांड्या का बल्ला अगर चल पड़ा तो टीम इंडिया का स्कोर 200 रन के पार जाना तय है।
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal
स्पिनरों को खेलने में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को परेशानी होती है। लिहाजा विराट कोहली अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल के साथ मैदान संभाल सकते हैं। दोनों ने दिल्ली में खासा प्रभावित किया है। दोनों की गेंदों पर लंबे शॉट लगाना आसान नहीं है।