फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी के संन्यास पर युवी का बड़ा बयान, कहा- यदि वह अब भी खेलना चाहते हैं, तो यह उनका फैसला

Wed, 25 Sep 2019 09:51 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 25 Sep 2019 09:51 AM IST
विज्ञापन
This is his decision, Yuvraj Singh on MS dhoni retirement

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि 2011 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर चर्चा करना गलत है और यह फैसला केवल उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। इंग्लैंड की मेजबानी में हुए वर्ल्ड कप के बाद से धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर क्रिकेट जगत में काफी चर्चा हो रही है।



This is his decision, Yuvraj Singh on MS dhoni retirement

38 वर्षीय धोनी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर हैं और जुलाई में खेले गए वर्ल्ड कप-2019 के सेमीफाइनल के बाद से ब्लू जर्सी में नजर नहीं आए हैं। युवी ने राजधानी दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, 'मुझे लगता है कि यह उनके साथ गलत है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी कुछ किया है। वह सबसे सफल भारतीय कप्तान रहे, उन्हें समय देना चाहिए।'

This is his decision, Yuvraj Singh on MS dhoni retirement

युवराज ने कहा, 'उन्हें (धोनी) यह तय करना है कि वह कब संन्यास लेना चाहते हैं। यह उन्हीं पर छोड़ देना चाहिए। यदि वह अब भी खेलना चाहते हैं, तो यह उनका फैसला है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
This is his decision, Yuvraj Singh on MS dhoni retirement
युवराज सिंह और एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

37 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले युवराज ने कहा कि जब धोनी संन्यास ले लेंगे तो यह काफी मुश्किल होगा कि उनकी जगह कौन आएगा। उन्होंने साथ ही कहा कि युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत की तुलना धोनी जैसे शानदार क्रिकेटर से करना उचित नहीं है।

विज्ञापन
This is his decision, Yuvraj Singh on MS dhoni retirement
Yuvraj Singh - फोटो : social media

युवी ने कहा, ‘धोनी एक दिन में नहीं बने। उन्हें इतना शानदार क्रिकेटर बनने में कई साल लगे हैं। इसलिए उनका विकल्प निकालने में भी समय लगेगा। टी-20 विश्व कप में अभी एक साल का समय बाकी है, इसलिए अभी समय है। धोनी का विकल्प बनने में काफी समय लगेगा।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed