किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने शुक्रवार को कहा कि संयुक्त अरब अमीरात में होने वाला आईपीएल टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला सत्र होगा, उन्होंने हालांकि आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों की रोज जांच कराने की पैरवी की।
2 of 5
नेस वाडिया
- फोटो : ट्विटर
वाडिया ने कहा, 'मैदान के भीतर और बाहर भी सुरक्षा को लेकर सख्त प्रोटोकॉल अपनाने होंगे ताकि आईपीएल सुरक्षित और सफल हो सके। मैं चाहता हूं कि ज्यादा से ज्यादा कोरोना जांच रोज हो। मैं क्रिकेटर होता तो रोज जांच कराना चाहता, इसमें कोई हर्ज नहीं है।’
3 of 5
नेस वाडिया (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
आठ टीमों के आईपीएल में उस तरह जैविक सुरक्षा माहौल नहीं बनाया जा सकता जैसे इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट श्रृंखला में किया गया। वाडिया ने कहा, 'जैविक सुरक्षित माहौल के बारे में संजीदगी से विचार किया जाना चाहिए, लेकिन मैं नहीं जानता कि आठ टीमों के टूर्नामेंट में यह संभव है। हम बीसीसीआई से मानक संचालन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।’
4 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : ट्विटर
वाडिया की माने तो, 'अमीरात में सबसे ज्यादा जांच दर रही है और उनके पास सारी तकनीक है। बीसीसीआई को पर्याप्त जांच सुनिश्चित कराने के लिए स्थानीय प्रशासन की मदद की जरूरत होगी।’ उन्होंने कहा, 'लॉजिस्टिक के हिसाब से सोचे तो हम यूएई में आईपीएल पहले भी करा चुके हैं। इस बार प्रोटोकॉल ज्यादा होंगे। उम्मीद है कि बीसीसीआई जरूरी कदम उठाएगा।’
5 of 5
यूएई क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
वाडिया ने कहा कि इस साल आईपीएल से होने वाले फायदों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा, 'मुझे इसमें कोई हैरानी नहीं होगी अगर इस बार का आईपीएल सबसे ज्यादा देखा जाने वाला टूर्नामेंट साबित हो। सिर्फ भारत में ही नहीं, दुनिया भर में। प्रायोजकों के लिए काफी फायदा होंगे और मुझे यकीन है कि वे इसे उस नजरिए से देखेंगे।’