{"_id":"59ce33114f1c1b9c538b4ea3","slug":"this-incident-will-never-happened-in-international-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में 28 सितंबर को जो हुआ वह शायद अब न हो ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
28 सितंबर को क्रिकेट के तीन अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए। इन तीनों मैच में एक समानता रही। तीनों मैच में एक जैसी घटना घटी, जो शायद आगे क्रिकेट प्रेमियों को देखने को न मिले। इस स्लाइड में हम आपको क्रिकेट के इसी संयोग के बारे में विस्तार से बताएंगे।
28 सितंबर को छह देशों ने मैच खेला
2 of 5
पाकिस्तानी टीम
28 सितंबर को बेंगलुरु में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच वन डे मैचों की सीरीज का चौथा मैच खेला गया। वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ तथा दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ इसी दिन टेस्ट खेला। ऐसा तो बहुत बार हुआ है जब एक ही दिन क्रिकेट में छह देश आपस में मैच खेल रहे हों। लेकिन इन तीनों मैचों में 28 सितंबर को जो सबसे बड़ा वाकया हुआ वह यह कि इस दिन इन तीनों मैचों में ओपनर रन आउट हुए।
बेंगलुरु में रोहित शर्मा रन आउट हुए
3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : PTI
टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ गलत तालमेल होने की वजह से बेंगलुरु में रन आउट हो गए। टीम इंडिया यह मैच 21 रन से हार गई। पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के ओपनर दिमुथ करुनारत्ने रन आउट हुए। दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडिन मरकराम भी रन आउट हो गए। उन्होंने 97 रन बनाए। संयोग की बात यह रही कि तीनों ओपनर जमकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह एक बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन भाग्य ने साथ नहीं दिया और वे रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहित और विराट नहीं बिठा पाए तालमेल
4 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : ICC
बेंगलुरु में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा हमेशा की तरह तेज बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों की जमकर खबर ले रहे थे। अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी के लिए आए। रोहित और विराट के बीच रन चुराने को लेकर तालमेल नहीं बैठ पाया तथा रोहित 55 गेंदों पर 65 रन ही बना सके। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के भी मारे।
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में श्रीलंका ने पहले खेलते हुए पहले दिन 4 विकेट पर 227 रन बनाए। ओपनर दिमुथ करुनारत्ने ने 93 रन बनाए। जब वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे कि कप्तान दिनेश चांदीमल के साथ तालमेल नहीं बिठा पाए और रन आउट हो गए।
विज्ञापन
अफ्रीका के ओपनर मरकराम भी रन आउट का हुए शिकार
5 of 5
बांग्लोदश टीम
दक्षिण अफ्रीका के ओपनर एडिन मरकराम बांग्लादेश के खिलाफ बेहतर बल्लेबाजी करते हुए डीन एल्गर के साथ बड़ी साझेदारी की ओर बढ़ रहे थे तभी 97 रनों के व्यक्तिगत स्कोर पर वह रन आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका ने पहले दिन खेल खतम होने तक 1 विकेट पर 298 रन बनाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।