भारत और बांग्लादेश के बीच भारतीय सरजमीं पर पहली बार कोई टेस्ट मैच खेला जा रहा है। नवंबर 2000 में बांग्लादेश ने अपना पहला टेस्ट भारत के खिलाफ खेला था। अब तक दोनों टीमों के बीच 8 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से सभी मैच बांग्लादेश की सरजमीं पर ही खेले गए हैं। 16 साल बाद बांग्लादेश को भारत में खेलने का मौका मिला है। ऐसे में इस टेस्ट मैच पर प्रशंसकों की नजरें हैं। इस टेस्ट मैच के दौरान कई रिकॉर्ड बन सकते हैं...
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
शानदार फॉर्म में चल रहे रविचंद्रन अश्विन ने कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ करियर का 200वां विकेट हासिल किया था। वह सबसे तेज 200विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने थे जबकि दुनिया के दूसरे। लेकिन हैदराबाद में वह सबसे तेज 250 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। उनके नाम फिलहाल 44 टेस्ट में 248 विकेट हैं। बांग्लादेश के 2 खिलाड़ियों को आउट करते ही अश्विन के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
3 of 4
विराट कोहली
- फोटो : SELF
विराट कोहली बतौर कप्तान बेहद सफल साबित हो रहे हैं। वह पिछले 22 टेस्ट मैच में से 14 में जीत हासिल कर चुके हैं। यदि टीम इंडिया हैदराबाद में बांग्लादेश को मात देने में कामयाब होती है तो वह 15 टेस्ट जीत के साथ भारत के तीसरे सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। पहले और दूसरे स्थान पर एमएस धोनी और सौरव गांगुली हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 60 में से 27 और सौरव गांगुली की कप्तानी में 49 में से 21 मैचों में जीत हासिल की है। फिलहाल वह अजहरुद्दी ने 14 टेस्ट जीत की बराबरी पर हैं। अजहर की जीत प्रतिशत 29.78 है वहीं विराट का उनसे कहीं आगे 63.63 है।
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में बन सकते हैं ये रिकॉर्ड्स
4 of 4
विराट कोहली
- फोटो : espncricinfo
विराट की सेना यदि हैदराबाद में जीत हासिल कर लेती है तो यह टीम इंडिया की लगातार छठी टेस्ट सीरीज जीत होगी। भारत ने कोहली की कप्तानी में श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड को मात दी है। बांग्लादेश पर जीत दर्ज करते ही वह लगातार 6 टेस्ट सीरीज जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन जाएंगे। इसके साथ ही उनकी टीम लगातार 20 टेस्ट में अविजेय बनी रहेगी। विराट की कप्तानी में भारत आखिरी टेस्ट श्रीलंका दौरे पर हारी थी।