दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड की घोषणा हो चुकी है। इस सीरीज में बाएं हाथ के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना की लंबे समय के बाद टीम में वापसी हुई है। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें द. अफ्रीका के खिलाफ टीम में शामिल किया गया है।
हालांकि टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसमें सर्वाधिक विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम भी शामिल है। इसके अलावा भी कई ऐसे चेहरे हैं, जो बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद टी-20 स्क्वाड में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए।
मोहम्मद शमी
2 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक विकेट लेने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज
मोहम्मद शमी ओवरसीज में होने वाली टी-20 सीरीज में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। शमी ने तीसरे टेस्ट की अंतिम पारी में भी 5 विकेट लेकर विपक्षी टीम को बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बावजूद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया है।
आर अश्विन
आईपीएल नीलामी में 7 करोड़ से ज्यादा में बिकने वाले रविचंद्रन अश्विन को भी द. अफ्रीका के खिलाफ टी-20 स्क्वाड से बाहर रखा गया है। टेस्ट सीरीज में भी उनका प्रदर्शन सम्मानजनक रहा था। इसके बावजूद वह टीम में जगह बनाने में नाकाम हो गए।
रविंद्र जडेजा
4 of 6
रविंद्र जडेजा
- फोटो : twitter
टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी
रविंद्र जडेजा को चयनकर्ताओं ने एक बार फिर नजरअंदाज किया है। टेस्ट सीरीज के बाद उन्हें टी-20 स्क्वाड में भी जगह नहीं मिली है।
युवराज सिंह
5 of 6
युवराज सिंह और रोहित शर्मा
टीम इंडिया के दिग्गज ऑल राउंडर युवराज सिंह का नाम भी इस टी-20 स्क्वाड में नहीं है। कम गेंदों में मैच को बदलने का दम रखने वाले इस होनहार खिलाड़ी को आईपीएल नीलामी में किंग्स इलेवन पंजाब ने खरीदा है।