फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया में बल्लेबाजों की होगी अग्निपरीक्षा, खतरें की घंटी बन सकते हैं ये 5 गेंदबाज

Mon, 03 Dec 2018 08:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
these five bowlers to watch in india australia test series
mitchell starc

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज छह दिसंबर से शुरू होने जा रही है। स्मिथ-वॉर्नर की गैर-मौजूदगी में ऑस्ट्रेलियाई टीम बेशक कमजोर नजर आ रही है, लेकिन कंगारुओं का रिकॉर्ड उनकी ही सरजमीं पर अब तक शानदार रहा है।



हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाज भी इस टेस्ट सीरीज के लिए अपनी कमर कस चुके हैं। टीम इंडिया का फास्ट बॉलिंग अटैक और स्पिन डिपार्टमेंट कंगारू बल्लेबाजों की खबर लेने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

भुवनेश्वर कुमार

these five bowlers to watch in india australia test series
Bhuvneshwar Kumar

किसी भी विपक्षी टीम के ओपनर बल्लेबाजों के लिए स्विंग स्पेशलिस्ट भुवनेश्वर कुमार हमेशा से बड़ा खतरा साबित हुए हैं। विकेट निकालने में माहिर भुवनेश्वर बल्ले के साथ भी टीम की जीत में अहम भूमिका निभा सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भुवी से बड़े धमाके की उम्मीद की जा रही है।

कुलदीप यादव

these five bowlers to watch in india australia test series
kuldeep yadav

आर अश्विन के टीम में रहते हुए भी कुलदीप यादव टीम के लिए बड़ा एक्स-फैक्टर साबित हो सकते हैं। धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट की पहली पारी में भी कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी की थी और मैक्सवेल जैसे खतरनाक बल्लेबाज का शिकार किया था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

these five bowlers to watch in india australia test series
जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को विराट कोहली का 'ब्रह्मास्त्र' कहा जाता है। लाल बॉल से बल्लेबाजों को परेशान करने में तो बुमराह को महाराथ हासिल है। इसके अलावा डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट बुमराह अंत के ओवर्स में मैच का परिणाम बदलने का भी दम रखते हैं।
 

विज्ञापन

मिचेल स्टार्क

these five bowlers to watch in india australia test series
मिचेल स्टार्क

लेफ्ट आर्म सीमर मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का सबसे मजबूत अटैक है। अपने धांसू यॉर्कर्स और फर्राटा गति के दम पर यह गेंदबाज किसी भी टीम की बल्लेबाजी को ध्वस्त करने का दम रखता है। स्टार्क ने अब तक खेले कुल 45 टेस्ट मैचों में 28.52 की औसत से 186 विकेट चटकाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed