क्रिकेट के सबसे छोट फॉर्मेट टी-20 ने इस खेल की परिभाषा को ही बदलकर रख दिया है। मौजूदा समय में टी-20 क्रिकेट टेस्ट और वनडे से भी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है। वहीं, दुनियाभर में कुछ ही ऐसे खिलाड़ी है जिनकी मांग इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है।
टी-20 क्रिकेट की बड़ी फ्रैंचाइजी भी इन दिग्गजों पर दांव लगाने से कभी नहीं चूकती। तेज क्रिकेट के किसी भी टूर्नामेंट में यह अब तक सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। शायद उनके इसी अनुभव के चलते हर बार आईपीएल में ये खिलाड़ी एक बड़ा नाम बनकर उभरते हैं।
ड्वेन स्मिथ
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ टी-20 क्रिकेट में अब तक सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ियो में शुमार हैं। टॉप ऑर्डर का यह तूफानी बल्लेबाज बड़े से बड़े गेंदबाज की रणनीतियों का खाक में मिला सकता है। स्मिथ ने अब तक कुल 308 टी-20 मैच खेलें हैं। स्मिथ आईपीएल के अलावा पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज में होने वाले टी-20 टूर्नामेंट में भी खेलते हैं।
ब्रैंडन मैकुलम
टी-20 मैच खेलने के मामले में कीवी टीम का यह शानदार बल्लेबाज स्मिथ से भी आगे है। तेज क्रिकेट के स्पेशलिस्ट मैकुलम के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का कीर्तिमान भी दर्ज है। 318 टी-20 मैच खेलने वाले मैकुलम ने आईपीएल-1 के पहले ही मैच में 158 रन की नाबाद पारी खेली थी।
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज
क्रिस गेल इस सूची में 323 मैच के साथ तीसरे नंबर पर हैं। केकेआर के साथ आईपीएल का आगाज करने वाले क्रिस गेल बिग बैश लीग, पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी खेलते हैं। क्रिस गेल के नाम टी-20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। विराट और डीविलियर्स के साथ गेल आरसीबी के सबसे फेवरेट प्लेयर हैं।
ड्वेन ब्रावो
कैरीबियाई टीम के हरफनमौला खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो डेथ ओवर्स में अपनी टीम के लिए जोरदार गेंदबाजी करते हैं। वहीं, मिडल ऑर्डर में खेलते हुए ब्रावो ने कई मैचों में के परिणाम बदले हैं। 371 मैच खेलने वाले ब्रावो आईपीएल 2013 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। आईपीएल के अलावा वह बिग बैश लीग में भी खेलते हैं।