{"_id":"5e16e0538ebc3e8792797b76","slug":"ten-batsman-who-batted-all-five-day-of-test-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंगद से कम नहीं ये 10 टेस्ट क्रिकेटर्स, पैर जमाकर पूरे पांच दिन की है बल्लेबाजी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अंगद से कम नहीं ये 10 टेस्ट क्रिकेटर्स, पैर जमाकर पूरे पांच दिन की है बल्लेबाजी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
टेस्ट के बेस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
छह दिन के टेस्ट से शुरू हुआ क्रिकेट का कारवां 50 ओवर के वन-डे, 20 ओवर के टी-20 और टी-10 तक का सफर तय कर चुका है। आगे क्या होगा पता नहीं, लेकिन इस खेल में बदलाव की संभावनाएं आपार हैं। कुछ दिनों से चार दिन के टेस्ट मैच की भी चर्चा शुरू हो चुकी है। फिलहाल पांच दिनों का टेस्ट क्रिकेट खेला जाता है। बल्लेबाजों की काबिलियत का असली टेस्ट इसी फॉर्मेट में होता है। टेस्ट क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे भी बल्लेबाज हैं, जिन्होनें एक टेस्ट के दौरान पांचों दिन बल्लेबाजी की है। आइए जानते हैं उन 10 बल्लेबाजों के बारे में।
2 of 11
M. L. Jaisimha
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पांच दिन बल्लेबाजी करने का सबसे पहला रिकॉर्ड भारत के एम.एल जयसिम्हा के नाम है। उन्होंने 1960 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता में यह कारनामा किया था। मालूम हो कि 1960 के दशक में एक टेस्ट मैच पांच दिनों का ही होता था, लेकिन तीन दिन के खेल के बाद मैच के चौथे दिन खिलाड़ियों को आराम करने के लिए एक दिन अलग से दिया जाता था। इस मैच में भारत की ओर से जयसिम्हा ने पहली पारी में 20 और दूसरी पारी में 74 रन बनाए थे।
3 of 11
ज्योफ्री बायकॉट
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट मैच में पांचों दिन बल्लेबाजी करने वाले इंग्लैंड के पहले और दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने इंग्लैंड के ज्योफ्री बायकॉट। इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच 1977 में खेले गए इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। नॉटिंघम में खेले गए इस मैच में बायकॉट ने पहली पारी में 107 रन और दूसरी पारी में 80 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
किम ह्यूज
- फोटो : सोशल मीडिया
किम ह्यूज अभी तक ऑस्ट्रेलिया के इकलौते बल्लेबाज हैं जिन्होनें टेस्ट मैच के पांचों दिन बल्लेबाजी की है। ह्यूज ने ये कारनामा ने 1980 में इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी पहली पारी में 107 और दूसरी पारी में 84 रन बनाए थे।
विज्ञापन
5 of 11
एलन लैम्ब
- फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लिश क्रिकेटर एलन लैम्ब ने 1984 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में पांच दिन बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड बनाया था। इस मुकाबले में लैम्ब ने पहली पारी में 23 रन और दूसरी पारी में 110 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।