फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर सीरीज में बराबरी करने उतरेगी टीम इंडिया

Thu, 22 Nov 2018 10:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Nov 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
team india predicted playing xi against australia at melbourne
team india

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टी-20 मैच शुक्रवार को मेलबर्न में खेला जाएगा। पहले मैच में मिली हार के बाद टीम इंडिया वापसी के लिए टीम संयोजन में बदलाव पर विचार कर सकती है। ऑस्ट्रेलिया तीन मौचों की टी-20 सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना ली है। 



लगातार सात द्विपक्षीय टी-20 सीरीज जीत चुकी विराट कोहली की टीम इस लय को बरकरार रखना चाहेगी और इसके लिए गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी संयोजन दोनों में बदलाव किए जा सकते हैं। आइए जानते हैं कंगारुओं के खिलाफ विराट किन 11 खिलाड़ियों के साथ सीरीज में बराबरी करने उतरेगीः

team india predicted playing xi against australia at melbourne
rohit dhawan

ओपनर
टीम इंडिया की तरफ से ओपनर की भूमिका शिखर धवन और रोहित शर्मा अदा करेंगे। पिछले मैच में रोहित का बल्ला खामोश रहा था, लेकिन धवन में 76 रन का ताबड़तोड़ पारी खेली थी।

 

team india predicted playing xi against australia at melbourne
मनीष पांडे - फोटो : file photo

टॉप ऑर्डर
टॉप ऑर्डर में केएल राहुल की जगह मनीष पांडे या श्रेयस अय्यर को मौका दिया जा सकता है। पिछले मुकाबले में राहुल मात्र 13 रन बनाए थे। वहीं, चौथे नंबर पर विराट खुद बल्लेबाजी करने के लिए आ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
team india predicted playing xi against australia at melbourne
दिनेश कार्तिक

मिडिल ऑर्डर/विकेटकीपर
मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत का खेलना तय माना जा रहा है। पिछले मैच में पंत के आउट होने के बाद ही टीम इंडिया के हाथ से मैच फिसल गई थी। वहीं, विकेटकीपर की भूमिका दिनेश कार्तिक निभाएंगे। कार्तिक ने पहले मैच में 30 रन की शानदारी पारी खेली थी और पंत के साथ मिलकर उन्होंने 51 रन की साझेदारी की थी।
 

विज्ञापन
team india predicted playing xi against australia at melbourne
खलील अहमद

गेंदबाजी
टीम इंडिया इस मुकाबले में तीन तेज और दो स्पिन गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतर सकती है। पहले मैच में ज्यादा रन लुटाने वाले क्रुणाल पांड्या को बैठाया जा सकता है। स्पिन की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल औक कुलदीप यादव के जिम्मे होगी। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और खलील अहमद खेलेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed