फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: भारत का मध्य क्रम नजर आ रहा बेरंग, किस खिलाड़ी ने बनाए कितने रन?

Sat, 06 Jul 2019 08:26 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 06 Jul 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
Team India Middle order overall Performance in World Cup 2019
टीम इंडिया - फोटो : अमर उजाला

भारतीय टीम मौजूदा विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। शीर्ष के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने दम पर अधिकतर मैच जिताए हैं। दूसरी ओर टीम इंडिया का गेंदबाजी आक्रमण भी गजब के लय में है। शमी और बुमराह की जोड़ी ने विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए नाको चने चबा दिए हैं। दोनों की खतरानक यॉर्कर के सामने बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे हैं, लेकिन टीम की सबसे बड़ी समस्या है उसके मध्यक्रम का लचर प्रदर्शन, मिडिल ऑर्डर लगातार फ्लॉप हो रहा है और जरूरी रन रेट के हिसाब से वो रन भी नहीं बना पा रहे हैं।



ऐसे में आइए जानते हैं कि मध्यक्रम के किस बल्लेबाज ने इस विश्व कप में अब तक कितने रन बनाए हैं।

Team India Middle order overall Performance in World Cup 2019
एम एस धोनी - फोटो : social Media

महेंद्र सिंह धोनी नंबर पांच या छह पर बल्लेबाजी करने के लिए आते हैं। धोनी से सभी को ये उम्मीद होती है कि वह तेजी के साथ रन बनाएंगे, लेकिन इस विश्व कप में धोनी ने महज 44.60 की औसत और 93.30 की स्ट्राइक रेट से सात मैचों में 223 रन बनाए हैं।

उनकी धीमी पारी की वजह से उनकी लगातार आलोचना हो रही है। धोनी से टीम चाहती है कि वह आखिरी के ओवरों में तेजी से रन बटोरे, लेकिन इस विश्व कप में टीम को डेथ ओवर में धोनी की धीमी पारी की वजह से 30 से 40 रन का नुकसान हो रहा है।

Team India Middle order overall Performance in World Cup 2019
हार्दिक पांड्या - फोटो : social Media

हार्दिक पंड्या टीम के बेहतरीन ऑलराउंडर में से एक माने जाते हैं, लेकिन इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी 48 रन की पारी को छोड़ दे, तो वह भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। पंड्या ने सात मैचों में 31.62 की औसत और 138.51 की स्ट्राइक रेट से 187 रन बनाए हैं। वह हर मैच में बड़े शॉट खेलने के चक्कर में फंस जा रहे हैं और अपनी विकेट गंवा दे रहे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Team India Middle order overall Performance in World Cup 2019
केदार जाधव

केदार जाधव को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में टीम में जगह नहीं मिली थी। जाधव ने विश्व कप में छह मैच खेले हैं और 40 की औसत से मात्र 80 रन बनाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जाधव ने भी बेहद ही धीमी पारी खेली थी।

विज्ञापन
Team India Middle order overall Performance in World Cup 2019
दिनेश कार्तिक - फोटो : social Media

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को बांग्लादेश के खिलाफ केदार जाधव की जगह मौका दिया गया। कार्तिक बल्लेबाजी के लिए सातवें नंबर पार आए थे और केवल आठ रन बना पाए थे। कार्तिक को अगले मैच में एक बार फिर से मौका मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed