फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस समय तय हो गई थी टीम इंडिया की हार, स्टोक्स के उस ओवर ने तोड़ दिया 'विराट' सपना

Sat, 04 Aug 2018 07:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 04 Aug 2018 07:11 PM IST
विज्ञापन
team india loss match in this over against england, ben stokes takes 2 wickets in 47th over
बेन स्टोक्स

इंग्लैंड ने शनिवार को एजबेस्टन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को 31 रन से हरा दिया। इसके साथ ही वह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में 'विराट ब्रिगेड' 194 रन के लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। आइए जानते हैं इंग्लैंड का वो टर्निंग प्वाइंट, जहां से बदल गया मैच का रूख और टीम इंडिया को मिली हारः

team india loss match in this over against england, ben stokes takes 2 wickets in 47th over
बेन स्टोक्स

गौरतलब है कि इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया की जीत पर पानी फेर दिया और यहां से मैच का रूख बदल दिया। दरअसल, बेन स्टोक्स ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर LBW आउट किया। विराट 51 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने 93 गेंद का सामना किया।

team india loss match in this over against england, ben stokes takes 2 wickets in 47th over
बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर टीम इंडिया को संकट में डाल दी। उन्होंने 47वें ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान विराट कोहली को आउट किया तो वहीं, इसी ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद शमी को विकेटकीपर बेयरस्टो को हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india loss match in this over against england, ben stokes takes 2 wickets in 47th over
team india test

बता दें कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम अपनी पहली पारी में 287 रन बनाई, जिसके जवाब में टीम की पहली 274 पर ही सिमट गई। पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड को 13 रन की बढ़त मिली। वहीं, दूसरी पारी में इंग्लैंड की पूरी टीम 180 पर सिमट गई थी। 

विज्ञापन
team india loss match in this over against england, ben stokes takes 2 wickets in 47th over
बेन स्टोक्स

इस तरह टीम इंडिया के एजबेस्टन में जीतने का सपना टूट गया। भारतीय टीम को छठी बार एजबेस्टन में शिकस्त झेलनी पड़ी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed