फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

न होते ये धुरंधर तो तीसरे टेस्ट में भी हार का शिकार होती टीम इंडिया, अंग्रेजों के लगा दिए होश ठिकाने

Thu, 23 Aug 2018 06:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 23 Aug 2018 06:25 AM IST
विज्ञापन
team india five heroes in third test against england
team india

भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 203 रन के विशाल अंतर से रौंद डाला। 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मैच नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में खेला गया। 0-2 से पीछे चल रही  विराट सेना ने इस जीत के साथ ही भारतीय उम्मीदों को जिंदा रखा है। अश्विन ने पांचवें दिन के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर जेम्स एंडरसन (11) को अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच करा भारत को जीत दिलाई।



वहीं, इस टेस्ट सीरीज में जान का पूरा श्रेय टीम इंडिया के उन 5 धुरंधरों को जाता है, जिन्होंने मैदान पर अंग्रेजों का सामना करते हुए पूरा जोर लगा दिया। आइए जानते हैं कौन रहे टीम इंडिया के पांच हीरो...

team india five heroes in third test against england
विराट कोहली

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने पहली पारी में जहां वह 97 रन बनाकर शतक से चूके तो दूसरी पारी में उन्होंने 103 रन जड़ते ही करियर का 23वां शतक जड़ डाला। विराट कोहली को उनके शानदार प्रदर्श के लिए 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।

team india five heroes in third test against england
hardik pandya

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने पहली पार में सिर्फ 6 ओवर किए और पांच विकेट झटके। इसके अलावा दूसरी पारी में भी उन्होंने एक इंग्लिश खिलाड़ी को शिकार बनाया। दूसरी पारी में पांड्या ने 52 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी भी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india five heroes in third test against england
जसप्रीत बुमराह

इंजरी के बाद शानदार वापसी करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जीत में बेहद अहम भूमिक रही। बुमराह ने पहली पारी में दो और दुसरी पारी में पांच विकेट चटकाए।

विज्ञापन
team india five heroes in third test against england
kl rahul

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल की जबर्दस्त फील्डिंग की वजह से मैच में अंग्रेजों को संभलने का मौका ही नहीं मिला। राहुल ने इस मैच में सबसे ज्यादा पांच कैच पकड़े, जो कि इंग्लैंड में अब तक किसी भी फील्डिर द्वारा किया गया सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed