टीम इंडिया के क्रिकेटर्स साथ बॉलीवुड एक्ट्रेसिस की खबरें वायरल होने का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है। लेकिन अब तक आपने सिर्फ खिलाड़ियों का नाम ही मॉडल और अदाकाराओं के साथ जुड़ते देखा होगा। इस कड़ी में अब टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री भी शुमार हो गए हैं।
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म एयरलिफ्ट में लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस निम्रत कौर के साथ टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री का नाम जोड़ा जा रही है। पुणे मिरर की खबर की मानें तो रवि शास्त्री और निम्रत कौर एक दूसरे को पिछले 2 साल से डेट कर रहे हैं।
लेकिन अब रवि शास्त्री और निम्रत कौर के आपसी रिश्तों को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शास्त्री और निम्रत को एक जर्मन कारमेकर ने साल 2015 से अपनी लग्जरी कार के लॉन्च के लिए साइन किया है।
3 of 5
ravi shastri and amrita singh
बता दें कि यह कोई पहला ऐसा मौका नहीं है जब रवि शास्त्री का नाम किसी बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ जोड़ा गया है। इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह के साथ भी उनके अफेयर की खबरें काफी वायरल हुई थीं। 80 के दशक में टीम इंडिया के पोस्टर ब्वॉय रवि शास्त्री और अमृता सिंह की तस्वीर एक प्रसिद्ध मैग्जीन के कवर पेज पर भी लगी थी।
इतना ही नहीं भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए शारजाह कप का एक मुकाबला देखने के लिए अमृता स्टेडियम में भी पहुंची थीं। इस मैच के बाद ही दोनों के रिलेशनशिप को लेकर काफी खबरें वायरल हुई थीं। बता दें कि अमृता सिंह बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान की पूर्व पत्नी हैं।
इसके अलावा रवि शास्त्री के साथ डिंपल कपाड़िया का नाम भी काफी उछाला गया था। दरअसल 80 के दशक में दोनों को एक साथ एक पार्टी में देखा गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं।