फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंस्टाग्राम की एक पोस्ट से कितना कमाते हैं विराट, सोच नहीं सकते आप

Wed, 08 Nov 2017 02:09 PM IST
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा
amarujala.com- Presented by: मुकेश झा Updated Wed, 08 Nov 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
Team india captain Virat Kohli earns much amount per Instagram post
विराट कोहली

टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली इन दिनों जबरदस्त फार्म में चल रहे हैं। वो अपने प्रदर्शन के चलते भारत में ही नही बल्कि विश्व भर में शुमार हैं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। कप्तान विराट का जलवा इन दिनों मैदान के अंदर और बाहर समान रूप से बढ़ रहा है। कोहली पैसे कमाने के मामले में भारत के बाकी खिलाड़ियों से काफी आगे निकल चुके हैं।

Team india captain Virat Kohli earns much amount per Instagram post
विराट कोहली - फोटो : twitter

फोर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक वह भारत के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले क्रिकेटर हैं। हाल ही में आई फोर्ब्स की एक और रिपोर्ट के मुताबिक विराट ने ब्रांड वेल्यू के मामले में दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मैसी को भी पीछे छोड़ दिया है। बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट के अलावा कोहली कई ब्रैंड्स की एंडोर्समेंट से भी करोड़ो रूपये कमाते हैं।

Team india captain Virat Kohli earns much amount per Instagram post
विराट कोहली - फोटो : ESPN

कप्तान विराट के फॉलोअर्स की दुनियाभर में कमी नहीं हैं। उनके फॉलोअर्स यूके, यूएस और कई पश्चिमी देशों में मौजूद हैं। विराट कोहली एक मात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका इंस्टाग्राम पर 15 मिलियन और ट्विटर पर 36 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team india captain Virat Kohli earns much amount per Instagram post
विराट कोहली - फोटो : ESPN

बता दें कि विराट को इंस्टाग्राम पर एक प्रायोजित पोस्ट के लिए कितनी राशि मिलती है, यह जानकर आप चौंक जाएंगे। वे इंस्टाग्राम पर प्रायोजित पोस्ट के जरिए करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। फोर्ब्स मैगजीन की रिपोर्ट के मुताबिक विराट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक प्रायोजित पोस्ट के लिए 3.2 करोड़ मिलता है। फोर्ब्स के मुताबिक विराट सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी हैं। 

विज्ञापन
Team india captain Virat Kohli earns much amount per Instagram post
विराट कोहली - फोटो : ESPN

मालूम हो कि कोहली ने पिछले महीने ही अपने 200वें वनडे में 9000 रन पूरे करते हुए वन-डे में सबसे तेजी से 9000 रन बनाने के मामले में एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। कोहली वन-डे में 32 शतक लगाकर इस मामले में सचिन तेंदुलकर (49 शतक) के बाद दूसरे नंबर के खिलाड़ी बन चुके हैं। हाल ही में कोहली की अगुआई में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज जीती है। दोनों ही सीरीज में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 2-1 से मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed