फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

T20 World Cup: सेमीफाइनल से एक कदम दूर द. अफ्रीका, विंडीज-इंग्लैंड की राह नहीं आसान, जानें ग्रुप-2 का समीकरण

Sun, 23 Jun 2024 05:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 23 Jun 2024 05:23 PM IST
सार

सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 में अब दो मैच बचे हैं। अमेरिका पूरी तरह से बाहर नहीं है, लेकिन उसे दौड़ में बने रहने के लिए बड़ी जीत की जरूरत होगी। हम यहां ग्रुप-दो के बाकी बचे मैचों के आधार पर सेमीफाइनल के समीकरणों पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Group 2 Points Table Semi Final Scenario Qualifications Teams Ranking List
ग्रुप-2 की अंक तालिका का हाल - फोटो : ICC/T20 World Cup
वेस्टइंडीज और अमेरिका की सह मेजबानी में जारी टी20 विश्व कप 2024 अब रोमांचक स्थिति में पहुंच रहा है। सुपर-8 के नौ मुकाबले खेले जा चुके हैं जिनमें दोनों ग्रुपों की टीमों ने अपने दो-दो मुकाबले खेल लिए हैं। ग्रुप-1 में भारतीय टीम चार अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है जबकि ग्रुप-2 में दक्षिण अफ्रीका इतने ही अंकों के साथ टॉप पर बनी है। 27 जून को मौजूदा टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे जबकि 29 जून को फाइनल मैच ब्रिजटाउन में होगा। 
T20 World Cup 2024 Group 2 Points Table Semi Final Scenario Qualifications Teams Ranking List
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
ग्रुप-2 की अंक तालिका का हाल
दिलचस्प बात यह है कि इस टूर्नामेंट की दोनों मेजबानों को ग्रुप-2 में रखा गया है। अंक तालिका में शीर्ष पर दक्षिण अफ्रीका की टीम है जिनके खाते में चार अंक और +0.625 का नेट रनरेट है। उन्हें अपना अगला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलना है। दूसरे पायदान पर 2012 और 2016 की विजेता टीम वेस्टइंडीज है जिन्हें इंग्लैंड ने 19 जून को सुपर-8 के दूसरे मैच में हराया था। हालांकि, अगले मैच में विंडीज खिलाड़ियों ने जोरदार वापसी करते हुए अमेरिका को हराया और अपना नेट रनरेट सुधार लिया। फिलहाल उनके खाते में दो अंक हैं और उनका नेट रनरेट +1.814 है। तीसरे नंबर पर गत चैंपियन इंग्लैंड है जिन्हें हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के हाथों करारी हार मिली थी। उनके खाते में भी दो ही अंक हैं और नेट रनरेट +0.412 है। इस तालिका में आखिरी स्थान पर पहली बार टूर्नामेंट में प्रवेश कर रही अमेरिका है जिन्हें सुपर-8 में अब तक एक भी जीत नहीं मिली है। उनका नेट रनरेट भी खराब है। ऐसे में उनका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग नामुमकिन है। 
T20 World Cup 2024 Group 2 Points Table Semi Final Scenario Qualifications Teams Ranking List
वेस्टइंडीज-दक्षिण अफ्रीका-अमेरिका-इंग्लैंड - फोटो : ICC/T20 World Cup
ग्रुप-2 के दो मुकाबले शेष
सुपर आठ चरण के ग्रुप-2 में अब दो मैच बचे हैं। अमेरिका पूरी तरह से बाहर नहीं है, लेकिन उसे दौड़ में बने रहने के लिए बड़ी जीत की जरूरत होगी। हम यहां ग्रुप-दो के बाकी बचे मैचों के आधार पर सेमीफाइनल के समीकरणों पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Group 2 Points Table Semi Final Scenario Qualifications Teams Ranking List
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
क्वालिफिकेशन से एक कदम दूर दक्षिण अफ्रीका 
लीग स्टेज पर चार और सुपर-8 में दो मैचों में जीत दर्ज करने वाली दक्षिण अफ्रीका, भारतीय टीम के अलावा इस टूर्नामेंट दूसरी अजेय टीम है। अब तक दोनों टीमों को किसी भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दक्षिण अफ्रीका को सिर्फ एक जीत की जरूरत है। उनका अगला मैच वेस्टइंडीज से है जो रविवार को खेला जाएगा। इस मैच में अगर वह जीत दर्ज कर लेती है तो चार अंक और बेहतर नेट रनरेट के आधार पर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे। वहीं, मेजबानों के हाथों अगर उन्हें हार मिलती है तो वह दूसरे पायदान पर पहुंच जाएगी। हालांकि, खाते में चार अंक होंगे लेकिन बेहतर नेट रनरेट की वजह से वेस्टइंडीज शीर्ष पर पहुंच जाएगी और क्वालिफाई कर लेगी। 
विज्ञापन
T20 World Cup 2024 Group 2 Points Table Semi Final Scenario Qualifications Teams Ranking List
अमेरिका की टीम - फोटो : ICC
अमेरिका कर सकती है उलटफेर
वहीं, दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका को इंग्लैंड और अमेरिका के बीच होने वाले मुकाबले पर निर्भर रहना होगा। अगर इंग्लैंड सह-मेजबानों के खिलाफ बड़े अंतर से जीत हासिल करती है तो उनके खाते में भी दो अंक हो जाएंगे और उनका नेट रनरेट दक्षिण अफ्रीका से बेहतर हो जाएगा। इसी के साथ वह दक्षिण अफ्रीका से दूसरा स्थान भी छीन लेंगे। हालांकि, अमेरिका की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए लगता है कि वह सुपर-8 के अपने अंतिम मैच में इंग्लैंड को करारी शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर करेंगे। इससे उन्हें कुछ खास फायदा भले ही न हो लेकिन इंग्लैंड का सेमीफाइनल से पत्ता कट जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed