फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इमरान के शपथ ग्रहण समारोह में गावस्कर के जाने पर सस्पेंस, बोले-सरकार से लेनी होगी इजाजत

Mon, 06 Aug 2018 11:11 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 06 Aug 2018 11:11 AM IST
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Will take governments advice on attending Imran Khans swearing-in ceremony
सुनील गावस्कर

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने रविवार को कहा कि वह क्रिकेट मैदान पर अपने कड़े प्रतिद्वंद्वी इमरान खान के पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने का फैसला करने से पहले सरकार की सलाह लेंगे। गावस्कर के अलावा पूर्व कप्तान कपिल देव को भी शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिये आमंत्रित किया गया है। 


 

Sunil Gavaskar says Will take governments advice on attending Imran Khans swearing-in ceremony
सुनील गवास्कर

दरअसल, गावस्कर ने 'इंडिया टुडे' से कहा, 'मैं सरकार से मंजूरी लेना चाहूंगा। भले ही मेरे पास समय हो तब भी मैं उनके विचार जानना चाहूंगा कि क्या मुझे वहां का दौरा करना चाहिए।' हालांकि, पूर्व भारतीय कप्तान गावस्कर ने यह सुनिश्चित नहीं किया है कि वह समारोह में भाग ले पाएंगे या नहीं क्योंकि उनकी अन्य प्रतिबद्धताएं भी हैं। 

Sunil Gavaskar says Will take governments advice on attending Imran Khans swearing-in ceremony
सुनील गावस्कर और इमरान खान

गावस्कर ने कहा, 'मुझे कल ही निमंत्रण मिला है और यह निमंत्रण पत्र उनके (इमरान) के कार्यालय, उनकी पार्टी की तरफ से आया है। एक तरह से आधिकारिक निमंत्रण नहीं दिया गया है। मैं यात्रा करना पसंद करूंगा लेकिन क्या मेरे लिए ऐसा संभव है यह अलग मामला है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Will take governments advice on attending Imran Khans swearing-in ceremony
Sunil Gavaskar

उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं लार्ड्स में दूसरे टेस्ट मैच में कमेंट्री करने के लिये प्रतिबद्ध हूं। अभी तक जैसा मुझे पता है शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं है।'

विज्ञापन
Sunil Gavaskar says Will take governments advice on attending Imran Khans swearing-in ceremony
सुनील गावस्कर

गावस्कर ने कहा, 'यदि यह 15 अगस्त होती है तो मैं नहीं जा पाऊंगा क्योंकि उस दिन मेरी मां का 93वां जन्मदिन है और इसके अलावा वह भारत का स्वतंत्रता दिवस है। उसी शाम मुझे बाकी तीन मैचों के लिए इंग्लैंड लौटना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed