टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनिल गावस्कर वन-डे में अंजिक्य रहाणे और केएल राहुल की भूमिका अदा करने को लेकर उलझन में है। इस दौरान गावस्कर ने रहाणे की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने अपने आप को साबित किया है कि उनका फॉर्म टेमप्रोररी है, लेकिन क्लास परमानेंट है।
दिलचस्प है गावस्कर की उलझन की वजह, रहाणे और केएल राहुल हैं जिम्मेदार
गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहानसबर्ग में खेले गए तीसरे व आखिरी टेस्ट में टीम इंडिया को जीत मिली थी। तीसरे टेस्ट के प्रदर्शन को देखते हुए गावस्कर का मानना है कि वन-डे में भी टीम इंडिया बेहतर करेगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका के पास स्टार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स पहले तीन वन-डे से बाहर हो गए हैं। इसलिए टीम इंडिया के पास सीरीज जीतने का एकअच्छा मौका है।
उन्होंने कहा कि तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया का प्रदर्शन इस मिथक को दूर कर सकता है कि विदेशी पिचों पर भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकती। हालांकि, पहले दो टेस्ट में टीम इंडिया को जरूर निराशा हाथ लगी, लेकिन तीसरे टेस्ट में जिस तरह टीम वापसी की वह वाकई काबिले तारीफ है। वानडर्स पिच पर भारतीय गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। खासकर तेज गेंदबाजों का अच्छा दमखम दिखा।
तीसरे टेस्ट में रहाणे ने दोनों पारी में कुल मिलाकर 57 रन बनाए। दूसरी पारी में रहाणे अर्धशतक से चूक गए। भारतीय टीम के सिलेक्शन को लेकर गावस्कर ने कहा कि कैसे खिलाड़ियों के एक प्रदर्शन के आधार पर खिलाने और ना खिलाने का निष्कर्ष निकाला जाता है। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक पूरानी कहावत है, 'फॉर्म टेमप्रोररी लेकिन क्लास परमानेंट हैं। ये कहावत रहाणे के साथ तीसरे टेस्ट के दूसरी पारी में साबित हुआ। उन्होंने कहा कि रहाणे वो कई बार वन-डे में ओपनिंग कर चुके हैं। हाल ही पहले वन-डे में उन्होंने शानदार 79 रन की पारी खेली।
उन्होंने कहा कि केएल राहुल टेस्ट में ओपनिंग करते हैं जबकि टी-20 इंटरनेशनल में मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं। वहीं, रहाणे टेस्ट में मिडिल ऑर्डर पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन वन-डे में ओपनर की जगह तलाश कर सकते हैं। उनको यह कहने की आवश्यकता है कि दोनों बहुत ही फ्लेक्सिबल प्लेयर्स हैं, हरके ऑर्डर पर बल्लेबाजी करने को तैयार रहना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि डरबन पिच बल्लेबाजी के लिए काफी अच्छा है। बाउंड्री छोटा है। इसलिए गेंदबाज को थोड़ा ध्यान देने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के पास इस बार सीरीज जीतने का अच्छा मौका है।