फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक बार फिर मैच फिक्सिंग के घेरे में आया PAK का यह खिलाड़ी, पहले भी भुगत चुका है सजा

Thu, 01 Feb 2018 11:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Feb 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
Former pak captain Salman Butt back in spotlight after playing in dubious event in UAE
पाक टीम

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान बट एक बार फिर से फिक्सिंग के मामले में फंसते नजर आ रहे है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की एंटी करंप्शन यूनिट ने इस बात की पुष्टि की है कि वे हाल ही में संपन्न हुए अजमान ऑल स्टार टी-20 लीग की जांच कर रही है, जहां बट को भी देखा गया था। मालूम हो कि इससे पहले भी बट मैच फिक्सिंग के आरोप में दोषी पाए गए हैं।

Former pak captain Salman Butt back in spotlight after playing in dubious event in UAE
dubai t20

एक दिन पहले ही आईसीसी (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल) की एंटी करप्शन यूनिट ने यूएई (यूनाइटेड अरब अमीरात) में खेले गए एक निजी टी-20 टूर्नामेंट के संबंध में जांच के आदेश दिए हैं। आईसीसी ने जांच के आदेश टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के बेहद अजीबो-गरीब ढंग से आउट होने के बाद जारी किए। दरअसल, इस टूर्नामेंट के एक मैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है, जिसमें बल्लेबाज बहुत ही हास्यास्पद तरीके से आउट होते दिख रहे हैं। 

Former pak captain Salman Butt back in spotlight after playing in dubious event in UAE
सलमान बट्ट

इस घटना के बाद इस मैच को फिक्सिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अब आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट 'अजमन ऑल स्टार्स लीग' के इस मैच की जांच कर रही है। हालांकि, इस निजी लीग को एमिरात क्रिकेट बोर्ड और अजमान क्रिकेट परिषद ने गैरकानूनी करार दिया था, जिसके बाद भी बट और आसिफ के अलावा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी हसन रजा और मुहम्मद खलील ने भी इसमें भाग लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Former pak captain Salman Butt back in spotlight after playing in dubious event in UAE
सलमान बट्ट

पीटीआई से बातचीत में बट ने कहा, 'स्पॉट फिक्सिंग मामले में फंसने के बाद मैं ऐसे विवादों से दूर रहने की कोशिश करता हूं। मैं खुश हूं की आईसीसी इसकी जांच कर रही है, क्योंकि इसमें कई खामियां थी। मैंने वहां सिर्फ दो मैच खेले और फिर दुबई चला गया। मैं वहां इस लिए गया था क्योंकि मुझे लाहौर की वनडे टीम में नहीं चुना गया था। लेकिन, जब मै वहां पहुंचा तब मुझे पता चला कि यह एमेच्योर टूर्नामेंट हैं, जहां ना तो कोई मैच रेफरी था, ना ही आईसीसी एंटी करंप्शन यूनिट का अधिकारी और स्कोरर।'

विज्ञापन
Former pak captain Salman Butt back in spotlight after playing in dubious event in UAE
सलमान बट्ट

बता दें कि बट और तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ पर स्पॉट फिक्सिंग के मामले में 2010 में पांच साल का प्रतिबंध लगा था। ये दोनों खिलाड़ी पाकिस्तान के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ इस निजी टूर्नामेंट का हिस्सा थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed