{"_id":"5c1dd80dbdec22569a51b0dd","slug":"sunil-gavaskar-issue-ultimatum-to-virat-kohli-and-ravi-shastri-before-boxing-day-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गावस्कर की कोहली-शास्त्री को चेतावनी, बोले- 'नहीं जीते तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें दोनों'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गावस्कर की कोहली-शास्त्री को चेतावनी, बोले- 'नहीं जीते तो नतीजे भुगतने के लिए तैयार रहें दोनों'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
kohli-shastri- gavaskar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री समेत सपोर्टिंग स्टाफ की भूमिका को लेकर एक बेहद विवादास्पद बयान दे डाला है। गावस्कर के मुताबिक अगर ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चार मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबर चल रही टीम इंडिया यह सीरीज अपने नाम नहीं करती तो कोच और कप्तान पर सवाल उठना लाजमी है
2 of 6
virat kohli
गावस्कर ने कहा, 'बॉल टेंपरिंग मामले में दोषी पाए गए डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ की गैर-मौजूदगी में विश्व की नंबर एक टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना कोई बड़ी बात नहीं है। टीम इंडिया ने एडिलेड टेस्ट में यह साबित भी किया है। अब पर्थ में मिली हार से सबक लेकर टीम इंडिया को अगले दो टेस्ट मैचों में बाजी मारनी ही होगी।'
3 of 6
virat kohli ravi shastri
गौरतलब है कि मौजूदा टेस्ट सीरीज की अगले दो मुकाबले मेलबर्न और सिडनी में खेले जाने हैं। हालांकि अपने स्टार परफॉर्मर के बिना भी ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट में भारत को शिकस्त दे चुकी है। इसे लेकर गावस्कर ने कप्तान, कोच और चयनकर्ताओं पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
team india
गावस्कर ने कहा, 'साल 2018 में टीम इंडिया विश्व की नंबर एक टीम बनकर उभरी है, लेकिन विदेशों में टीम इंडिया की हार किसी से नहीं छुपी है। इसमें चनयकर्ताओं की गलतियों को पर्दे में रखना एक बड़ी भूल होगी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल के पहले दौरे से यह गलतियां अब तक लगातार जारी रही हैं।'
विज्ञापन
5 of 6
ट्रॉफी के साथ कोहली
- फोटो : ani
गावस्कर ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली हार का ठीकरा भी चयनकर्ताओं के सिर पर फोड़ा। उन्होंने कहा, 'चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में पहले फील्डिंग करने के अलावा दक्षिण अफ्रीक, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खिलाड़ियों के चयन में सेलेक्टर्स ने अच्छा काम नहीं किया।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।