{"_id":"5be7c448bdec22698966416e","slug":"sunil-gavaskar-feels-rohit-sharma-will-become-most-destructive-batsmen-in-the-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'हिटमैन' की जमकर हुई तारीफ, पूर्व कप्तान ने कहा- रोहित बन सकते हैं विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
'हिटमैन' की जमकर हुई तारीफ, पूर्व कप्तान ने कहा- रोहित बन सकते हैं विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज
Sun, 11 Nov 2018 11:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : icc twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज विव रिचर्ड्स और पूर्व धाकड़ ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बाद 'हिटमैन' रोहित शर्मा विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज बन सकते हैं। गावस्कर ने एक अखबार के लिए अपने कॉलम में लिखा कि वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज एकतरफा रही, लेकिन रोहित शर्मा का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा।
2 of 5
virender sehwag
गावस्कर ने कहा कि विंडीज के खिलाफ वन-डे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। ऐसा पहले वीरेंद्र सहवाग करते थे। एक बार वीरू का बल्ला चला तो उसे रोकना नामुमकिन होता था। वीरू को भी बड़ा शतक जमाने की भूख थी। जब वीरू किसी गेंद को मैदान से बाहर मारने की कोशिश में आउट हो जाते थे, तो मैदान में बातें होना शुरू हो जाती थीं। रोहित भी जब कोई लापरवाह लगने वाला शॉट खेलकर आउट हो जाते हैं, तो ऐसा ही होता है।
3 of 5
rohit sharma 100
लिटिल मास्टर ने आगे कहा, 'उनके आउट होने के बाद प्रतिक्रिया की अगर समीक्षा की जाए, तो पाएंगे कि इसके पीछे हमारा खुद का स्वार्थ होता है क्योंकि हम इन्हें लगातार बल्लेबाजी करते हुए विपक्षी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते देखना चाहते हैं। उन्हें लगातार बल्लेबाजी करते देखने का हमारा ही लालच होता है और इसलिए जब वे आउट हो जाते हैं, तो हम काफी निराश होते हैं। हम घंटों उन्हें लगातार बल्लेबाजी करते देखना पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विव रिचर्ड्स
पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि सफेद गेंद के समान अगर रोहित शर्मा लाल गेंद से भी धमाकेदार पारियां खेलेंगे तो विव रिचर्ड्स और वीरेंद्र सहवाग के बाद वह विश्व के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज कहलाएंगे। सचिन, लारा, पोंटिंग जैसे महान खिलाड़ी भी रहे, जो अपना दिन होने पर किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ सकते थे और उन्होंने कई मौकों पर ऐसा करके भी दिखाया। मगर इनमें से कोई भी इन दोनों के जितना क्रूर नहीं था।
विज्ञापन
5 of 5
Sunil Gavaskar
भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को होने वाले तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय के बारे में गावस्कर ने कहा कि कुलदीप यादव को आराम दिया गया है। ऐसे में स्पिन विभाग की जिम्मेदारी युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी, जो कैरेबियाई बल्लेबाजों को अपनी फिरकी के जाल में उलझाकर टीम इंडिया को 3-0 से जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।