ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने कहा कि गाबा की जीवंत पिच पर उनकी टीम को भारत के खिलाफ चौथे क्रिकेट टेस्ट के पांचवें और आखिरी दिन कल संयम बनाए रखने की जरूरत है।
2 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : social media
स्मिथ ने सोनी नेटवर्क द्वारा आयोजित वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मुझे लगता है कि हम अच्छी स्थिति में हैं। विकेट जीवंत है और इससे गेंदबाजों को मदद मिलेगी।' उन्होंने कहा, 'कल हमें अनुशासित गेंदबाजी करनी होगी और पांचवें दिन की विकेट से हमें मदद मिलेगी।'
3 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : screenshot from video by twitter@cricketcomau
बारिश के कारण मैच में खलल की आशंका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'कौन जानता है। यह कठिन सवाल है।' उन्होंने कहा, 'भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया। सिडनी में विकेट अलग थी। यहां पर हमें बहुत प्रयास करने की जरूरत नहीं है, बस संयम रखना होगा और अच्छी गेंदबाजी करनी होगी।
4 of 6
स्टीव स्मिथ
- फोटो : twitter@ICC
स्मिथ ने कहा, 'इस तरह की पिचों पर अतिरिक्त प्रयास करने का कोई फायदा नहीं होता। बस गेंदबाजी में अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। आखिरी दिन काफी रोमांचक होगा।'
5 of 6
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
- फोटो : social media
बता दें कि ब्रिस्बेन में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट के चौथे दिन का खेल बारिश की वजह से जल्दी खत्म कर दिया गया। दूसरी पारी में 294 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 328 रन का मुश्किल लक्ष्य रखा। जवाब में टीम इंडिया बिना विकेट खोकर चार रन बना चुकी है।