आईपीएल 2022 के 36वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर की टीम सिर्फ 68 रन बना सकी। वहीं हैदराबाद ने सिर्फ आठ ओवर में लक्ष्य का पीछा कर लिया। इस मैच में सनराइजर्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने के दौरान अभिषेक शर्मा ने 28 गेंद में 47 रन बनाए। सनराइजर्स के फैंस अपनी टीम की इस जीत से बेहद खुश नजर आए। वहीं टीम की मालकिन काव्या मारन भी यह मैच देखने पहुंची थीं। वो भी अपने खिलाड़ियों के प्रदर्शन से बेहद खुश नजर आईं। इस टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैचों में हैदराबाद की टीम को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन इसके बाद इस टीम ने शानदार वापसी की है।
यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
2 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2021 सनराइजर्स की टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। इसके बाद डेविड वॉर्नर को कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह केन विलियम्सन ने टीम की कमान संभाली थी। इसके बावजूद हैदराबाद की किस्मत नहीं बदली थी। इस सीजन भी खराब शुरुआत के बाद माना जा रहा था कि हैदराबाद का प्रदर्शन पिछले साल की तरह ही रहेगा। हालांकि, इस टीम ने शानदार वापसी कर लगातार पांच मैच जीत लिए हैं। हैदराबाद के चाहने वाले इस जीत से बेहद खुश नजर आए।
3 of 10
काव्या मारन
- फोटो : IPL/BCCI
हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन भी यह मैच देखने पहुंची थीं। उनकी टीम ने बैंगलोर के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की और अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई। अपने खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से काव्या मारन बेहद खुश नज आईं।
4 of 10
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
बैंगलोर के खिलाफ मैच में हैदराबाद की पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजों ने अलग ही जलवा दिखाया। टीम के खिलाड़ियों के चाहने वाले भी इस मैच को देखने पहुंचे थे और सभी इस मैच के बाद बेहद खुश नजर आए।
5 of 10
विराट कोहली और ब्रायन लारा
- फोटो : IPL/BCCI
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी वो पहली ही गेंद पर बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद आरसीबी की टीम भी कुछ खास नहीं कर पाई। मैच के बाद विराट कोहली ब्रायन लारा से बात करते नजर आए। कोहली लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। 2019 में आखिरी बार उनके बल्ले से कोई शतक निकला था।