फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांगुली ने बताया, KKR का कप्तान बनने के लिए कौनसा खिलाड़ी है बेस्ट

Mon, 26 Feb 2018 11:35 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 26 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly says robin uthappa is the best choice to captain kkr in ipl 11
सौरव गांगुली

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने गौतम गंभीर के नेतृत्व में काफी सफलता हासिल की है। हालांकि, फ्रैंचाइजी ने आईपीएल रिटेंशन सेरेमनी से पहले गंभीर को रिलीज कर दिया और दिल्ली डेयरडेविल्स ने नीलामी में बाएं हाथ के बल्लेबाज को खरीदा।

sourav ganguly says robin uthappa is the best choice to captain kkr in ipl 11
क्रिस लीन

केकेआर ने कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है, लेकिन फिलहाल उसे सबसे ज्यादा मशक्कत अपना कप्तान खोजने में हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के क्रिस लिन का नाम केकेआर के कप्तान के रूप में सबसे आगे चल रहा था, लेकिन उन्हें टी20 ट्राई सीरीज के दौरान कंधे में चोट लग गई। इसी वजह से लिन को पाकिस्तान सुपर लीग से बाहर होना पड़ा। हालांकि, डॉक्टर्स ने फैंस को राहत पहुंचाते हुए कहा है कि लिन को सर्जरी कराने की जरुरत नहीं है।

sourav ganguly says robin uthappa is the best choice to captain kkr in ipl 11
रॉबिन उथप्पा - फोटो : IPL
टीम इंडिया और केकेआर के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने हाल ही में इस बारे में अपने विचार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि अगर क्रिस लिन वापसी करने में सफल नहीं होते तो केकेआर के लिए रॉबिन उथप्पा कप्तानी के उपयुक्त विकल्प साबित हो सकते हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि दिनेश कार्तिक भी इस भूमिका को निभा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि कार्तिक केकेआर के लिए डेब्यू करेंगे, जिसकी वजह से उन्हें कप्तानी मिलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly says robin uthappa is the best choice to captain kkr in ipl 11
रॉबिन उथप्पा

इस बीच रॉबिन उथप्पा ने भी केकेआर की कप्तानी करने में अपनी इच्छा दर्शायी थी। उन्होंने हाल ही में कहा था, 'कप्तान बनाने का फैसला थिंक-टैंक करेगा, लेकिन अगर मुझे मौका मिलेगा तो यह सम्मान की बात होगी। मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, उसमें मैं अपना 110 प्रतिशत झोकूंगा। मेरा काम अपनी टीम के लिए ज्यादा से ज्यादा योगदान देना है।'

विज्ञापन
sourav ganguly says robin uthappa is the best choice to captain kkr in ipl 11
क्रिस लिन

कोलकाता नाइटराइडर्स के पास कप्तान के लिए लिन, मिचेल स्टार्क और आंद्रे रसेल जैसे बड़े नाम विकल्प के रूप में शामिल हैं। हालांकि, यह देखना रोचक होगा कि शाहरुख खान के मालिकाना हक वाली केकेआर कप्तान के लिए किस खिलाड़ी पर भरोसा जताएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed