फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान

Thu, 14 Sep 2017 09:16 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 14 Sep 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
sourav ganguly says if yuvraj singh fights he can comeback in team india
युवराज सिंह - फोटो : Es

पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ मैच फिनिशर्स में से एक युवराज सिंह की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है। युवराज सिंह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के पहले तीन वन-डे के लिए घोषित टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया है।

sourav ganguly says if yuvraj singh fights he can comeback in team india
सौरभ गांगुली

गांगुली ने कहा, 'जी हां, अगर युवराज सिंह लड़ेंगे तो निश्चित ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं। अगर उन्होंने वापसी की ठान ली तो वापसी जरुर कर सकते हैं।' इसके साथ ही गांगुली का मानना है कि टीम इंडिया आगामी वन-डे सीरीज में जीत जरुर दर्ज करेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से सफाया करना मुश्किल होगा। पूर्व कप्तान ने कहा, 'घर में भारत को हराना मुश्किल है। भारत जीतेगा, लेकिन 5-0 के अंतर से जीतना मुश्किल है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम है।'

sourav ganguly says if yuvraj singh fights he can comeback in team india
गांगुली - फोटो : dailyo

इसके अलावा टीम इंडिया के चयनकर्ताओं की रोटेशन पॉलिसी की तारीफ करते हुए गांगुली ने कहा, 'वो (चयनकर्ता) युवाओं पर ध्यान दे रहे हैं। 2019 वर्ल्ड कप से पहले यह अच्छा कदम है। हमारे पास तैयारी का अच्छा समय है। सभी को मौका मिले, इसकी आपको एक टीम को बनाने में जरुरत पड़ती है।' भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज 17 सितंबर को शुरू होगी, जिसका पहला मैच चेन्नई में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
sourav ganguly says if yuvraj singh fights he can comeback in team india
सौरव गांगुली - फोटो : ESPN

इसके साथ ही गांगुली ने रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा को आराम देने के चयनकर्ताओं के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को आजमाने का यही सही समय है। कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और युजवेंद्र चहल का अच्छे से टेस्ट हो जाएगा, जिससे टीम को वर्ल्ड कप के लिए आसानी हो जाएगी। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले तीन वन-डे के लिए घोषित भारतीय टीम में अश्विन और जडेजा को आराम देकर कुलदीप, अक्षर और चहल को मौका दिया गया है।

विज्ञापन
sourav ganguly says if yuvraj singh fights he can comeback in team india
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - फोटो : BookMyShow

अगले महीने से भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए सॉल्ट लेक स्टेडियम को नया रूप दिया गया है। गांगुली ने कहा कि वह इससे बेहद खुश हैं और ईडन गार्डंस स्टेडियम को भी नया रूप देना चाहते हैं। बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष गांगुली ने कहा, 'स्टेडियम बाहर से शानदार लग रहा है। मैं अभी तक अंदर नहीं गया हूं। जब मैं युवा था तब मैं लिएंडर पेस के साथ वहां जाता था।' उन्होंने कहा, 'मैं ईडन गार्डंस को भी इसी तरह नया रूप देना चाहता हूं। मैं फाइनल देखने यहां आऊंगा।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed