फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीसीसीआई अध्यक्ष गांगुली ने केएल राहुल की तारीफ में पढ़े कसीदे, कही ये बात

Sat, 07 Nov 2020 09:36 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 07 Nov 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly Feels KL Rahul Will Contribute In All Forms Of The Game
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शनिवार को कहा कि केएल राहुल की तरह प्रतिभावान खिलाड़ी को टेस्ट में पैर जमाने के लिए उनके पास काफी समय है। गांगुली ने कहा इस विकेटकीपर बल्लेबाज के पास विभिन्न प्रारूपों में मैच विजेता खिलाड़ी बनने की क्षमता है।


 

Sourav Ganguly Feels KL Rahul Will Contribute In All Forms Of The Game
केएल राहुल - फोटो : twitter@IPL

आईपीएल के 13वें सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी करने वाले राहुल मौजूदा सत्र में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शीर्ष पर है। उनकी कप्तानी से प्रभावित गांगुली का मानना है कि कर्नाटक का यह खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट के लिए बना है।

Sourav Ganguly Feels KL Rahul Will Contribute In All Forms Of The Game
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने इंडिया टूडे के एक कार्यक्रम ‘इंस्पिरेशन’ में कहा, 'मैं एक क्रिकेटर के तौर पर कह रहा हूं कि मेरे पास टेस्ट मैचों के लिए केएल राहुल के लिए काफी समय है। टीम में हालांकि कौन रहेगा और कौन नहीं ,यह फैसला करना चयनकर्ताओं का काम है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Feels KL Rahul Will Contribute In All Forms Of The Game
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर

आईपीएल में राहुल की ज्यादातर बड़ी पारियां किंग्स इलेवन पंजाब को जीत नहीं दिला सकी लेकिन गांगुली ने उम्मीद जताई की भारत के लिए उनके रन मैच विजेता साबित होंगे। इस पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, 'किसी अनुभवी खिलाड़ी की तरह मेरा मानना है कि वह (राहुल) ऐसे खिलाड़ी है जो हर प्रारूप में योगदान दे सकते है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उम्मीद है कि वह भारत को जीत दिलाने में अपना योगदान देगें, जो महत्वपूर्ण है।’’

विज्ञापन
Sourav Ganguly Feels KL Rahul Will Contribute In All Forms Of The Game
सौरव गांगुली - फोटो : social media

गांगुली ने एक बार फिर दोहराया कि विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम को एसईएनए (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। गांगुली ने कहा, 'उन्हें (कोहली) यह समझना होगा कि भारत से बाहर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला (2018-19) अपने नाम की थी लेकिन उन्हें दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड (दोनों 2018) और न्यूजीलैंड (2020) में और बेहतर प्रदर्शन करना चाहिए था।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed