फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

याद: 'ऐसा लगा मानो जंग के लिए जा रहा हूं...', आखिर शुभमन गिल ने क्यों कही ये बात

Wed, 10 Mar 2021 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 10 Mar 2021 05:26 PM IST
विज्ञापन
Shubman Gill says on Test debut in Australia: It felt like going to war
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @RealShubmanGill

टीम इंडिया के उभरते हुए युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू करते हुए ऐसा लग रहा था जैसे वह जंग के लिए जा रहे हों। गिल ने अपनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर यह बयान दिया।



 

Shubman Gill says on Test debut in Australia: It felt like going to war
शुभमन गिल - फोटो : twitter@BCCI

21 साल के गिल ने कहा, 'जब तक क्षेत्ररक्षण कर रहा था तब तक मैं काफी सामान्य था। लेकिन जब बल्लेबाजी की बारी आई और मैं दर्शकों के शोर (ऑस्ट्रेलिया के समर्थन में) के बीच ड्रेसिंग रूम से पिच तक आ रहा था तो यह अलग तरह का अनुभव था। ऐसा लग रहा था जैसे जंग के लिए जा रहा हूं।'

Shubman Gill says on Test debut in Australia: It felt like going to war
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @BCCI

वहीं, उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक सबक सीखा, 'कुछ भी हो, आप किसी भी स्थिति में किसी को भी चुका हुआ नहीं मान सकते। हमारे टीम के इतने सारे खिलाड़ी चोटिल थे लेकिन फिर भी ड्रेसिंग रूम की सकारात्मकता कभी नहीं बदली।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubman Gill says on Test debut in Australia: It felt like going to war
शुभमन गिल - फोटो : twitter@ICC

उन्होंने कहा, 'जब मैं बच्चा था तो ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच देखने के लिए सुबह साढ़े चार-पांच बजे उठ जाता था। अब लोग मुझे खेलते हुए देखने के लिए जल्दी उठते हैं, यह शानदार अहसास है। मुझे अब भी याद है कि आस्ट्रेलिया में श्रृंखला को देखने के लिए मेरे पिता और मैं जल्दी उठ जाया करते थे।' गिल ने कहा, 'ब्रेट ली को गेंदबाजी या सचिन (तेंदुलकर) सर को बल्लेबाजी करते हुए देखना अलग तरह का अहसास था। अचानक मैं उस टीम में खेल रहा हूं और ऑस्ट्रेलियाई मुझे गेंदबाजी कर रहे हैं।'

विज्ञापन
Shubman Gill says on Test debut in Australia: It felt like going to war
शुभमन गिल - फोटो : ट्विटर @ICC

गिल इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में अब तक कोई बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं लेकिन शुभमन के लिए आस्ट्रेलिया का दौरा अच्छा रहा जहां उन्होंने चार मैचों की टेस्ट सीरीज में दो अर्धशतक की मदद से 259 रन बनाए। भारत ने चोटों की समस्या से जूझने के बावजूद यह श्रृंखला 2-1 से जीती।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed