फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया की चौथे स्थान की समस्या को दूर कर सकता है ये युवा खिलाड़ी, चयनकर्ता प्रसाद ने जताया भरोसा

Thu, 28 Nov 2019 04:36 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 28 Nov 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
Shreyas Iyer can settle No.4 debate in ODI and T20I says BCCI selector MSK Prasad
मनीष पांडे और श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने उम्मीद जताई है कि श्रेयस अय्यर टीम के चौथे स्थान की गुत्थी को सुलझा सकते हैं। क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में लंबे समय से चौथे स्थान के लिए माथापच्ची चल रही है। इसे लेकर कई खिलाड़ियों को अजमाया जा चुका है लेकिन अब चयनकर्ता श्रेयस पर दांव लगाने का मन बना रहे हैं।

Shreyas Iyer can settle No.4 debate in ODI and T20I says BCCI selector MSK Prasad
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

Shreyas Iyer - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2017 में टी-20 और वनडे डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने न्यूजीलैंड और श्रीलंका के खिलाफ शानदार शुरुआत की थी। उन्होंने अभी तक भारत के लिए नौ वनडे खेले हैं जिसमें 49.42 की औसत से चार अर्द्धशतक की मदद से 346 रन बनाए हैं। अय्यर ने 11 टी-20 मैचों में भी शिरकत किया है और 26.50 की औसत और एक अर्द्धशतक की मदद से 212 रन बनाए हैं। दोनों ही फॉर्मेट में उन्होंने सौ से अधिक के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shreyas Iyer can settle No.4 debate in ODI and T20I says BCCI selector MSK Prasad
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

24 वर्षीय अय्यर ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है और मुंबई, इंडिया ए की तरफ से खूब रन बटोरे हैं। बावजूद इसके वे राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने में असफल रहे थे। हालांकि पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें टीम में जगह दी गई और उन्होंने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Shreyas Iyer can settle No.4 debate in ODI and T20I says BCCI selector MSK Prasad
Shreyas Iyer

अपने कार्यकाल की समाप्ति के करीब चयनकर्ता प्रसाद ने अय्यर को लेकर कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण था कि वे टीम में जगह नहीं बना पाए लेकिन भरोसा है कि वो टीम को चौथे स्थान की समस्या का समाधान बन सकते हैं। श्रेयस अय्यर ने हाल के दिनों में टीम में वापसी करने के बाद से अपने प्रदर्शन के दम पर दावेदारी ठोकी है और यही कारण है कि चयनकर्ता भी उनपर भरोसा जता रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed